डाइट फिटनेस

Foods For Healthy Heart:हार्ट को रखना चाहते हैं फिट और हेल्दी तो डाइट में शामिल कर सकते हैं इन फूड्स को

Foods For Healthy Heart: हार्ट हमारे शरीर का सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण हिस्सा है। जिसकी अत्यधिक केयर करने कि जरूरत होती है। इसलिए जानते हैं कुछ ऐसे फूड्स के बारे में जिनके सेवन से हार्ट को फायदा मिलेगा।
3 min read
• •
Updated: 10 Sep 2021, 11:59 AM IST
Foods For Healthy Heart
Foods For Healthy Heart

नई दिल्ली। Foods For Healthy Heart: बात करें हार्ट की तो यही है जिससे हमारे पूरे शरीर में ऑक्सीजन और ब्लड की सप्लाई होती है। इसलिए हार्ट का हेल्दी रहना बहुत जरूरी है। पर आजकल कि लाइफस्टाइल कुछ ऐसी हो गयी कि हम अपने शरीर कि ज्यादा केयर नहीं कर पाते हैं। जबकि शरीर को फिट रखने के लिए हमें कुछ समय अपने लिए निकालना बहुत जरूरी है। रोजाना व्यायाम करना, सुबह टहलने जाना, इसके साथ ही डाइट को भी अच्छी रखना जिससे कई प्रकार कि बीमारियों से बचा जा सके। यदि डाइट का आप ख्याल रखते हैं तो दिल से जुड़ी बीमारियों से बचा जा सकता है। इसलिए आइए कुछ ऐसे फूड्स के बारे में हम जानते हैं जिनके रोजाना सेवन से हार्ट फिट भी रहेगा। और उससे जुड़ी बीमारियों को दूर रखने में भी फायदेमंद साबित हो सकता है।

फ्रूट्स
फ्रूट्स का सेवन शरीर के लिए बहुत लाभदायक होता है। ये हार्ट को फिट रखने के साथ-साथ पूरे बॉडी को फायदा पहुंचाता है। इसलिए रोजाना अपनी डाइट में आप फलों का इस्तेमाल कर सकते हैं। जैसे कि सेब, अनार, बेरी, संतरा, अंगूर। इनके साथ आप मौसमी फलों को भी रोजाना खाएं।

ड्राई फ्रूट्स
ड्राई फ्रूट्स सेहत,स्किन और बालों के लिए बहुत अच्छे माने जाते हैं। ड्राई फ्रूट्स में प्रचुर मात्रा में विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं। जो हमारे हार्ट को हेल्दी रखने में फायदेमंद साबित होते हैं । इसी के साथ इनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड्स भी प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। जो पूरे शरीर को ही फायदा पहुंचाते हैं।

साबुत अनाज को करें डाइट में शामिल
साबुत अनाज हार्ट के लिए अच्छे माने जाते हैं। इसलिए आप इनका सेवन कर सकते हैं। साबुत अनाज से तैयार आप दाल, आटा, ब्रेड आदि चीज़ों को शामिल कर सकते हैं। साबुत अनाज में प्रचुर मात्रा में आयरन, फाइबर,विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं।

मछली को डाइट में कर सकते हैं शामिल
मछली दिल से जुड़ी बीमारियों को दूर रखने में फायदेमंद साबित होती है। इसलिए मछली का सेवन आपको जरूर करना चाहिए। मछली में ओमेगा- 3 प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। जो हार्ट के लिए बहुत अच्छा माना जाता है।

दही
दही को हार्ट के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। दही का रोजाना सेवन शरीर में ब्लड प्रेशर के लेवल को कंट्रोल में रखताहै। इसी के साथ ये दिल के लिए भी फायदेमंद माना जाताहै।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on: