डाइट फिटनेस

दूध में मिलाएं ये 3 चीजें, बढ़ जाएगी आपकी सेहत की ताकत

Increase The Power with Milk: बादाम और दूध दोनों ही कई मायनों में सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माने गए हैं। बादाम और दूध कई पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। दूध में कैल्शियम, पोटैशियम, प्रोटीन, विटामिन डी,

3 min read
Jul 07, 2023
increase-the-power-with-mil.jpg
Increase The Power with Milk

Increase The Power with Milk: बादाम और दूध दोनों ही कई मायनों में सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माने गए हैं। बादाम और दूध कई पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। दूध में कैल्शियम, पोटैशियम, प्रोटीन, विटामिन डी, फास्फोरस, सोडियम पाए जाते हैं, जबकि जबकि बादाम में पोटैशियम, कैल्शियम, विटामिन ई, आयरन, मैग्नीशियम तथा फॉस्फोरस जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं।

यह भी पढ़े-Silent heart attack के इन संकेतों को पहचानें, सामान्य से नजर आने वाले ये लक्षण हैं बेहद गंभीर

दूध अपने आप में ही एक संपूर्ण आहार माना गया है। साथ ही यह जन्म के समय से ही आपका पहला आहार भी माना जाता है। दूध में आपकी सेहत के लिए आवश्यक सभी पोषक तत्व मौजूद होते हैं। यूं तो केवल दूध का सेवन ही कई सेहत से जुड़े फायदे पहुंचाता है, परंतु यदि इसमें कुछ और सेहतमंद चीजें मिला दी जाएं, तो इसके फायदे दोगुने हो जाते हैं। तो आइए जानते हैं किन चीजों को दूध में मिलाकर पीने से ढेरों स्वास्थ्य लाभ होते हैं...

यह भी पढ़े-दांत में कीड़ा लगने कि समस्या से हैं परेशान तो आज से ही शुरू कर दें ये आसान से उपाय

Almonds in milk दूध में बादाम
बादाम और दूध दोनों ही कई मायनों में सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माने गए हैं। बादाम और दूध कई पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। दूध में कैल्शियम, पोटैशियम, प्रोटीन, विटामिन डी, फास्फोरस, सोडियम पाए जाते हैं, जबकि जबकि बादाम में पोटैशियम, कैल्शियम, विटामिन ई, आयरन, मैग्नीशियम तथा फॉस्फोरस जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। ऐसे में अगर इन दोनों को एक साथ मिलाकर सेवन किया जाए, तो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। बादाम वाला दूध पीने से मस्तिष्क और मांसपेशियां स्वस्थ रहते हैं। इसके अलावा बादाम वाला दूध पेट, गले और आंखों के लिए भी अच्छा माना जाता है।

यह भी पढ़े-यह भी पढ़े-पाइल्स या बवासीर के उपचार के लिए कारगर है ये दवा

Turmeric in milk दूध में हल्दी
दूध में हल्दी मिलाकर पीना तो वर्षों से एक औषधीय घरेलू उपाय माना जाता रहा है। हल्दी वाला दूध पौष्टिक होने के साथ ही बैड बैक्टीरिया को खत्म करने में भी सहायक होता है। दूध में यदि एंटीबैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुणों से युक्त हल्दी मिलाकर पी जाए, तो यह एक प्राकृतिक दर्द निरोधक की तरह काम करता है। सर्दी-खांसी की समस्या में तो हल्दी वाला दूध बहुत फायदेमंद माना गया है। साथ ही यह आपके यूरिन, फेफड़ों, ह्रदय और लिवर संबंधी समस्याओं को भी दूर करने में सहायक हो सकता है।

यह भी पढ़े-Health News: उम्र के हिसाब से कितना होना चाहिए आपका वजन ? जानें |

Honey in milk दूध में शहद
दूध में शहद मिलाने से इसका फायदा दोगुना हो जाता है। दूध की तरह शहद भी गुणों की खान माना गया है। शहद में विटामिन बी, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, कॉपर, जिंक विटामिन ए तथा डी आदि पोषक तत्व मौजूद होते हैं। ये सभी पोषक तत्व आपके शरीर के लिए आवश्यक होते हैं। इसके अलावा एंटी-एलर्जिक, एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुणों से समृद्ध शहद को दूध में मिलाकर पीने से इम्यूनिटी भी मजबूत बनती है। जिससे रोगों से लड़ने की क्षमता बेहतर होती है। इसके अलावा, दूध में शहद मिलाकर पीने से रक्त शुद्धीकरण होने के साथ ही लिवर संबंधी समस्याएं भी दूर होती है।

यह भी पढ़े-Abdominal Fat Loss: पेट की चर्बी को घटाने के लिए बेस्ट है ये एक्सरसाइज

डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

Updated on:
23 Nov 2023 04:22 pm
Published on:
07 Jul 2023 05:32 pm