डाइट फिटनेस

जानिए चुकंदर और गुड़ से होने वाले फायदों के बारे में

अगर आप वजन घटाना चाह रहे हैं तो चुकंदर का जूस अवश्य पीना चाहिए। गुड़ में रोग-प्रतिरोधक क्षमता होती है। इसे रोज अपनी डाइट में शामिल करें।
less than 1 minute read
• •
Dec 16, 2019
जानिए चुकंदर और गुड़ से होने वाले फायदों के बारे में
Know about the benefits of sugar beets and jaggery

अगर आप वजन घटाना चाह रहे हैं तो चुकंदर का जूस अवश्य पीना चाहिए। इसे वजन घटाने के लिए सबसे स्वस्थ पेय पदार्थों में से माना गया है। इसमें विटामिन सी, फाइबर, नाइट्रेट्स, बेटानिन जैसे पोषक तत्व होते हैं। यह बैली फैट को कम करने के साथ ही कम रक्तचाप एवं प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाने का काम करता है। चुकंदर का जूस सर्दी के मौसम में पीना फायदेमंद होता है।

प्रदूषण से बचाएगा गुड़ - गुड़ में रोग-प्रतिरोधक क्षमता होती है। इसे रोज अपनी डाइट में शामिल करें। रात को सोते समय गुड़ खाएं लेकिन पानी न पीएं। इसके बाद कुल्ला कर मुंह अवश्य साफ कर लें, मुंह में व दांतों में गुड़ चिपका न रह जाए। इसके शरीर में से टॉक्सिंस बाहर निकल जाते हैं। इसी तरह शहद खाना भी स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। रोजाना सुबह गर्म पानी में एक चम्मच शहद मिलाकर पीएं। शहद और अदरक भी एलर्जी की समस्या दूर करेगा।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on:
16 Dec 2019 03:22 pm