डाइट फिटनेस

दर्द दूर करने, पाचन सुधारने में असरदायक है अदरक, जानें इसके अन्य फायदे

विटामिन-सी, एंटीबैक्टीरियल, एंटीइंफ्लेमेट्री आदि गुणों से युक्त अदरक कई मौसमी रोगों के इलाज में उपयोगी है। जानिए इससे होने वाले फायदों के बारे में।
less than 1 minute read
• •
Oct 07, 2019
दर्द दूर करने, पाचन सुधारने में असरदायक है अदरक, जानें इसके अन्य फायदे
विटामिन-सी, एंटीबैक्टीरियल, एंटीइंफ्लेमेट्री आदि गुणों से युक्त अदरक कई मौसमी रोगों के इलाज में उपयोगी है। जानिए इससे होने वाले फायदों के बारे में।

आयुर्वेद में 100 से ज्यादा रोगों के इलाज के लिए अदरक बेहतरीन औषधि है। विटामिन-सी, एंटीबैक्टीरियल, एंटीइंफ्लेमेट्री आदि गुणों से युक्त अदरक कई मौसमी रोगों के इलाज में उपयोगी है। जानिए इससे होने वाले फायदों के बारे में।

नियंत्रित ब्लड प्रेशर : अदरक का रस ब्लड प्रेशर में तुरंत लाभ देने के साथ ऐसे हृदय रोगी जो खून पतला करने की दवा लेते हैं, उनके लिए भी यह फायदेमंद है।

दर्द दूर करे : किसी भी तरह के दर्द के लिए अदरक पेनकिलर का काम करती है। इसे भोजन में नियमित लेने से अंगों को आराम व कोशिकाओं को पुनर्जीवित होने में मदद मिलती है।

दुरुस्त पाचन : अदरक का रस पीने से भोजन को पचने में आसानी होती है। साथ ही कब्ज की समस्या नहीं रहती।

कैंसर से बचाव- अदरक कैंसर से बचाने में मदद करता है। शोध में पाया गया है कि अदरक के अंदर कैंसर रोधी गुण मौजूद हैं, जो महिलाओं को स्तन कैंसर और गर्भाशय कैंसर से बचाते हैं।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on:
07 Oct 2019 12:58 pm