
नई दिल्ली। शाम को जब भी कुछ खाने की इच्छा होती है तो हमारे दिमाग में पकौड़े, आलू की चिप्स या किसी भी तरह की तली हुई चीजें याद आती हैं। हालांकि ये सारी चीजें कभी कभार अच्छी लगती हैं, लेकिन रोज इन्हें खाने से आपके शरीर पर दुष्प्रभाव पड़ सकता है। क्या आप बीमारियों से ग्रसित होना चाहते हैं? अगर नहीं तो आपको इसके लिए कोई ऐसा विकल्प देखना चाहिए कि जो हेल्दी हो और आपको स्वस्थ्य रखे। हमारे ड्राइ-फ्रूट्स में ऐसे कई विकल्प हैं, जो हमें स्वस्थ्य और बीमारी से दूर रहने में मददगार साबित होते हैं। ऐसा एक ड्राइ-फ्रूट है- मखाना। चलिए, जानते हैं कि मखाना खाने से शरीर को क्या-क्या लाभ मिलते हैं?
मखाने के सेवन से होने वाले फायदे
ब्लड प्रेशर कंट्रोल करता है
मखाना पोटेशियम से भरपूर और कम मात्रा में सोडियम होने के कारण हाई ब्लडप्रेशर को नियंत्रित रखता है। यह ब्लड सर्कुलेशन सही करता है।
उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करता है
मखाने में मौजूद फ्लेवोनाइड्स एंटी-ऑक्सीडेंट होता है। यह फ्री रेडिकल्स से लड़ता है और एंटी एजिंग प्रोसेस को धीमा करता है। मखाने खाने से उम्र बढ़ने के लक्षण जैसे झुर्रियां और बालों का सफेद होना कम होता है।
वजन कम करने में मददगार
इसमें उच्च फाइबर और फैट कम होता है। मखाने में प्रोटीन अधिक मात्रा में होता है, जो आपके बॉडी फैट को कम करने में मदद करता है। नियमित रूप से एक कटोरा मखाने को बतौर नाश्ते के तौर पर खाने से वजन कम हो सकता है।
दिल के लिए फायदेमंद
मखाने में प्रचुर मात्रा में मैग्नीशियम होता है। मैग्नीशियम ब्लड, ऑक्सीजन और अन्य पोषक तत्वों के सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है। मैग्नीशियम और फोलेट, कोरोनरी हार्ट डिजीज और अन्य हार्ट संबंधी प्रॉब्लम्स से जुड़े जोखिम को कम करती है।
हड्डियों को मजबूत बनाए
मखाने में कैल्शियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है इसलिए इनके सेवन से आपकी हड्डियां और दांत मजबूत होते हैं। यह शरीर को कैल्शियम से भरपूर रखता है जिससे कि हड्डियां मजबूत होती हैं।
पाचन संबंधी समस्याओं में लाभदायक
फाइबर का अच्छा स्रोत हैं- मखाने। इसके सेवन से आपको पाचन संबंधी समस्याओं में लाभ मिलेगा और आपका पाचनतंत्र दुरुस्त रहेगा। मखाने खाने से कब्ज, गैस जैसी पाचन संबंधी समस्याओं से भी बचाता है।