डाइट फिटनेस

थके शरीर में ताकत भरने के लिए काफी है मखाना, बस जान लीजिए इसे सेवन करने का सही तरीका

Makhana khane ke fayde : मखाना खाने के बाद शरीर को भरपूर एनर्जी मिलती है। इसे खाने के बाद शरीर में नई ताजगी का अहसास होता है।

3 min read
Oct 02, 2024
Makhana khane ke fayde : ताकत पाने के लिए मखाना का सेवन करना सही होता है

Makhana Khane ke fayde : अगर आप कुछ ऐसा खाने में तलाश रहे हैं जो थकान को दूर करे और शरीर को ताकत दे। ऐसे में आपको मखाने को डाइट में शामिल करने पर सोचना चाहिए। मखाने को आयुर्वेदिक दृष्टिकोण से सर्द तासीर वाला माना जाता है। इसका उपयोग शरीर को ठंडक देने और पित्त दोष को संतुलित करने के लिए किया जाता है। इसलिए, गर्मियों में मखाने का सेवन विशेष रूप से फायदेमंद होता है, जब शरीर को ठंडक की आवश्यकता होती है। हालांकि, इसका यह अर्थ नहीं है कि सर्दियों में मखाने का सेवन नहीं किया जा सकता।

Makhana Ke Fayde | मखाना के फायदे

Makhana Benefits In Hindi

मखाना देता है भरपूर एनर्जी

मखाने में भरपूर कार्बोहाइड्रेट होते हैं, जो ऊर्जा का अच्छा स्रोत माने जाते हैं। साथ ही मखाने में प्रोटीन भी होता है, जिससे मांसपेशियां मजबूत होती हैं। साथ ही मखाने में मौजूद पोषक तत्व शरीर को ऊर्जा देते हैं और स्टैमिना को बढ़ाने का काम करते हैं। सर्दियों में मखाने (makhana ke fayde) को घी में भूनकर या दूध के साथ खाने से शरीर को गर्मी मिलती है और ऊर्जा भी प्राप्त होती है।

कब करना चाहिए मखाने का सेवन | When should one consume makhana

सुबह दूध के साथखाएं मखाना| Makhana with Milk

नाश्ते में मखाने का उपयोग करने से शरीर को आवश्यक ऊर्जा मिलती है। जब इसे दूध के साथ मिलाकर खाया जाता है, तो यह प्रोटीन और कैल्शियम का उत्कृष्ट स्रोत बन जाता है, जो हड्डियों को मजबूती प्रदान करता है।

शाम को घी क साथमखाने का सेवन | Makhana Roast

शाम के समय हल्की भूख में मखाने को घी में भूनकर या सूप के साथ सेवन करना स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी होता है। यह वजन को संतुलित रखने में सहायक है क्योंकि इसमें कैलोरी की मात्रा कम होती है।

रात में सोने से पहलेमखाना खाएं | Makhana in Night

सोने से पहले दूध में मखाने मिलाकर पीने से नींद में सुधार होता है। यह शरीर को सुकून देता है और अनिद्रा की समस्या से राहत दिलाता है।

मखाना खाने के फायदे | Makhana Khane ke fayde

हृदय स्वास्थ्य सही रहता है

मखाने (makhana khane ke fayde) में मैग्नीशियम और पोटैशियम की प्रचुरता होती है, जो हृदय स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है। यह रक्तचाप को संतुलित रखने में सहायक होता है।

वजन को बराबर रखने में कारगर

मखाने में कम कैलोरी और अधिक फाइबर होता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है। इससे वजन कम करने में सहायता मिलती है।

एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर

मखाने में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट शरीर के मुक्त कणों के खिलाफ लड़ाई में सहायक होते हैं और त्वचा को युवा बनाए रखने में योगदान करते हैं।

डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

Updated on:
24 Jan 2025 07:04 pm
Published on:
02 Oct 2024 11:54 am
Also Read
View All

अगली खबर