डाइट फिटनेस

Foods For Healthy Eyes: आंखों की रोशनी को चाहते हैं बढ़ाना तो डाइट में शामिल करें ये चीजें

Foods For Healthy Eyes: यदि आंखों कि बात की जाए तो ये हमारे शरीर का सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण हिस्सा है। आंखों के सहारे ही हम दुनिया की कोई भी चीज देखने में सक्षम हैं। इसलिए इनकी केयर करना की बहुत जरूरत होती है।

3 min read
Foods For Healthy Eyes
Foods For Healthy Eyes

नई दिल्ली। Foods For Healthy Eyes: आंखें जिनकी वजह से ही हम दुनिया में कोई भी चीज देखने में सक्षम हैं। इसलिए इनकी स्पेशल केयर करने की जरूरत होती है। आजकल कि लाइफस्टाइल को देखते हुए आंखों कि बीमारी का खतरा ज्यादा बढ़ गया है। क्योंकि लगातार कंप्यूटर, लैपटॉप के समने घंटों तक बैठने से आंखों में असर पड़ता है। इससे धीरे-धीरे आंखों कि रोशनी कमजोर होती चली जाती है। आंखों कि रोशनी तेज रखने के लिए और बीमारियों से दूर रखने के लिए आपको रोजाना व्यायाम और अच्छी डाइट को अपने रूटीन में फॉलो करना चाहिए। जिससे बढ़ती उम्र के साथ आंखों में किसी भी प्रकार की समस्या से बचा जा सके। अपनी डाइट में कोशिश करें कि ऐसे फूड्स को शामिल करें जिनमें मिनरल्स,प्रोटीन्स,विटामिन्स प्रचुर मात्रा में मिलता हो। जिनके सेवन से आँखें तेज रहे।

आंखों को स्वस्थ और फिट रखने के लिए इन चीजों को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें-

हरी सब्जियां
हरी सब्जियां आंखों के साथ-साथ सेहत और बालों के लिए भी अच्छी होती है। हरी सब्जियों में प्रचुर मात्रा में आयरन पाया जाता है। इसके सेवन से आंखों कि रोशनी तेज हो जाती है। इसलिए आपको अपनी रोजाना की डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियां जरूर शामिल करना चाहिए।

नट्स
नट्स का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। नट्स में भरपूर मात्रा में विटामिन ई पाया जाता है। जो आंखों कि रोशनी तेज करता है। इसलिए नट्स का सेवन जरूर करना चाहिए।

बादाम मिल्क
बादाम में विटामिन ई प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके सेवन से आंखों कि रोशनी तेज होती है। वहीं बादाम मिल्क आंखों की रोशनी और बालों के ग्रोथ के लिए अच्छा माना जाता है। इसलिए बादाम मिल्क को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।

अंडे
अंडों के फायदे के बारे में तो हम सभी जानते हैं। अंडे में प्रचुर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। इसी के साथ इसमें एमिनो एसिड, सल्फर, विटामिन बी 2 भी अच्छे मात्रा में होता है। अंडों के रोजाना सेवन से आंखों कि रोशनी तेज होती है।

गाजर
गाजर का जूस आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए बहुत फायदेमंद होता है। गाजर के सेवन से सेहत, बालों की ग्रोथ और आंखों कि रोशनी तेज होती है। इसलिए गाजर के जूस को रोजाना आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसी के साथ आप गाजर को सलाद के रूप में भी खा सकते हैं।

Published on:
11 Sept 2021 10:58 am