डाइट फिटनेस

आलूबुखारा खाने से घटता है मोटापा, जानें इसके अन्य फायदे

आलूबुखारा में एंटीआक्सीडेंट्स होते हैं, जो हमारे शरीर को कई बीमारियों से बचाते हैं।
less than 1 minute read
Dec 03, 2018
obesity-reduces-due-to-eating-damson
आलूबुखारा में एंटीआक्सीडेंट्स होते हैं, जो हमारे शरीर को कई बीमारियों से बचाते हैं।

आलूबुखारा एक ऐसा फल है जिसमें सभी पोषक तत्व और विटामिन प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इसमें एंटीआक्सीडेंट्स होते हैं, जो हमारे शरीर को कई बीमारियों से बचाते हैं। आइये जानते हैं आलूबुखारा के कई फायदों के बारे में।

वजन : इसमें कैलोरी और फैट की मात्रा बहुत कम होती है, जो वजन बढ़ने नहीं देती।

ब्लड प्रेशर : आलूबुखारे में आयरन होता है, जो रक्त कोशिकाओं के निर्माण में मदद करता है। पोटेशियम मांसपेशियों को मजबूत बनाने के साथ-साथ ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रण में रखता है।

कब्ज : यह शरीर के पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है, जिससे कब्ज की समस्या नहीं रहती।
कैंसर : आलूबुखारा कैंसर और ट्यूमर की कोशिकाओं को बढ़ने से रोकता है।

ऐसे खाएं : दलिया या उपमा में थोड़ा-सा आलूबुखारा मिलाकर खा सकते हैं। इससे पेट तो भरेगा ही, आंतों की सफाई भी होगी। इसे सलाद के रूप में और जैम बनाकर भी खा सकते हैं। आलूबुखारे का जूस रोजाना पीने से चेहरे पर झुर्रियां नहीं होतीं।

Published on:
03 Dec 2018 05:08 pm