Garlic Benefits for Health: लहसुन कई गुणों से भरपूर है। यह कई सारे बीमारियों से निजात पाने में कारगर है। इसके साथ-साथ यह पुरुषों के हेल्थ के लिए भी फायदेमंद है। हम जो प्रतिदिन खाते हैं उनमें कई औषधीय गुण भी पाए जाते हैं। इसके बारे में बस आपको जानकारी होनी चाहिए। ऐसा ही एक फूड है लहसुन, जो पुरुषों के लिए फायदेमंद है।

Garlic Benefits for Health: लहसुन कई गुणों से भरपूर है। यह कई सारे बीमारियों से निजात पाने में कारगर है। इसके साथ-साथ यह पुरुषों के हेल्थ के लिए भी फायदेमंद है। हम जो प्रतिदिन खाते हैं उनमें कई औषधीय गुण भी पाए जाते हैं। इसके बारे में बस आपको जानकारी होनी चाहिए। ऐसा ही एक फूड है लहसुन, जो पुरुषों के लिए फायदेमंद है।
जानिए लहसुन खाने का सही तरीका
आयुर्वेद के अनुसार, लहसुन में एंटीसेप्टिक, एंटी बैक्टीरियल, एंटी वायरल और एंटी इंफ्लामेटरी गुण होते हैं। सुबह खाली पेट लहसुन की 2-3 कच्ची कली का सेवन करके बीमारियों को दूर किया जा सकता है। जिससे हर अंग स्वस्थ और ताकतवर बनेगा।
पोषण से भरपूर है लहसुन
जैसे कि हम जानते हैं कि शरीर में ताकत बढ़ाने के लिए प्रोटीन और अन्य पोषक तत्व बहुत जरूरी हैं। लहसुन में प्रोटीन, कार्ब्स, मैंगनीज, विटामिन बी6, विटामिन सी, सेलेनियम और फाइबर पाया जाता है।
इम्यूनिटी बूस्टर है लहसुन
इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए लहसुन खाया जाता है। 2016 का एक शोध के अनुसार, एज्ड गार्लिक एक्सट्रेक्ट लेने से खांसी-जुकाम जैसी आम बीमारी बहुत कम होती हैं। इस प्रक्रिया में एक खास लिक्विड के अंदर कलियों को भिगोकर 20 महीने तक स्टोर किया जाता है।
पुरुषों के लिए फायदेमंद है लहसुन
दिल की बीमारी का ज्यादा खतरा महिलाओं के मुकाबले पुरुषों को होता है। जिसका बड़ा कारण हाई ब्लड प्रेशर है। नियमित रूप से लहसुन के सेवन से हाई ब्लड प्रेशर की दवा जैसा असर देखा गया है।
बढ़ जाएगा स्टेमिना
स्टेमिना बढ़ाने के लिए लहसुन का इस्तेमाल किया जाता है। पुराने समय में ग्रीस के एथलीट लहसुन का इस्तेमाल करते थे, ताकि थकान और कमजोरी दूर कर सकें।
हड्डियां होंगी मजबूत
जो लोग हड्डियों की कमजोरी और दर्द से परेशान है वे लहसुन का सेवन कर सकते हैं। शोध के अनुसार, महिलाएं लहसुन खाकर ऑस्टियोपोरोसिस और ऑस्टियोआर्थराइटिस का खतरा कम कर सकती हैं।
डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।