डाइट फिटनेस

साबूदाना खाएं, वजन बढ़ाएं, मांसपेशियां मजबूत बनाएं

व्रत और उपवास में खाया जाने वाला साबूदाना ऊर्जा व पौष्टिकता से भरपूर खाद्य पदार्थ है

less than 1 minute read
Mar 13, 2019
साबूदाना खाएं, वजन बढ़ाएं, मांसपेशियां मजबूत बनाएं

व्रत और उपवास में खाया जाने वाला साबूदाना ऊर्जा व पौष्टिकता से भरपूर खाद्य पदार्थ है। हल्का और सुपाच्य होने के कारण बच्चों व बुजुर्गों को इसे नाश्ते में परोसा जा सकता है। इसे 'सैगो पर्ल्स' भी कहते हैं। छोटे-छोटे मोतियों की तरह सफेद और गोल साबूदाना सैगो पाम नामक पेड़ के तने के गूदे से बनता है।यह ऊर्जा और कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होता है। इसे खाने से शरीर को ऊर्जा मिलती है। बुजुर्ग, बीमार व्यक्ति व बच्चे भी इसे आसानी से पचा लेते हैं।

साबूदाना प्रोटीन का एक बेहतरीन स्रोत है। प्रोटीन की अधिकता से मांसपेशियां मजबूत होती हैं और घाव भरने की क्षमता में भी वृद्धि होती है।इसमें मौजूद कैल्शियम व आयरन हड्डियों को लचीला और उन्हें मजबूत बनाए रखने में मदद करता है।

साबूदाने में पोटेशियम की मात्रा अधिक होती है। इसकी मदद से शरीर में ब्लड प्रेशर को नियंत्रित और हृदय को स्वस्थ रखा जा सकता है। यह ईटिंग डिसऑर्डर से पीड़ित लोगों के लिए अच्छा विकल्प है। अगर आप वजन बढ़ाना चाहते हैं तो इसका सेवन तीन माह तक लगातार करें।

साबूदाना गर्भवती महिलाओं के लिए भी फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद फोलिक एसिड और विटामिन-बी भू्रण को समुचित विकास देता है और जन्मजात रोगों से लडऩे में मदद करता है।

Published on:
13 Mar 2019 08:00 am
Also Read
View All