डाइट फिटनेस

Shahtoot Benefits : इस छोटे फल में कई गुण, गर्मी में हर दिन खाने से कई फायदे, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सही तरीका

Shahtoot Benefits In Hindi: गर्मी का यह खट्टा-मीठा फल कमाल का है। इसको खाने से कई फायदे मिलते हैं। आइए, आयुर्वेदिक डॉक्टर अर्जुन राज से शहतूत या तूत खाने के फायदे जानते हैं। साथ ही शहतूत खाने का सही समय, कैसे और कब खाएं जानते हैं।

2 min read
Mar 23, 2026
प्रतीकात्मक तस्वीर | Photo- Gemini AI

Shahtoot Benefits In Hindi: गर्मी में फलों का राजा आम है। पर, इसके अलावा भी कई फल इस सीजन में आते हैं। एक बहुत छोटा-सा फल है- शहतूत या तूत। ये खट्टा-मीठा फल खाने से आपको एक नहीं कई फायदे मिलते हैं। आयुर्वेदिक डॉ. अर्जुन राज कहते हैं कि कई लोग इसे जंगली या आवार फल समझकर नहीं खाते। जबकि, ये फल औधषीय गुणों से भरा है। अगर सही मात्रा और तरीके से सेवन किया जाए तो इसको खाने से कई फायदे मिलेंगे।

विटामिन सी, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर तूत

शहतूत का छोटा सा फल अगर खा लें तो आपको एक नहीं कई पोषक तत्व मिलेंगे। जैसे- विटामिन सी, ए, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट इसमें कूट-कूट कर भरे होते हैं। इतना ही नहीं, ये एंटी फंगल गुणों से भी भरपूर है। ये आपको त्चचा रोगों से भी बचाने का काम करता है।

Shahtoot Health Benefits | शहतूत है पित्तवातशामक

इसे आयुर्वेद में पित्तवातशामक माना गया है। गर्मी में पित्त का संतुलन बिगड़ता है। इसलिए इसका सेवन करने से आपका पित्त सही रहेगा। इससे रक्त को शुद्ध करने में भी मददगार है। इसका स्वाद मीठा और खट्टा दोनों होता है, जो शरीर में बढ़ रहे वात को संतुलित करने में सहायक है।

फल-पत्ती सब हैं गुणकारी

शहतूत को रसीली फलियों, पत्तियों और जड़ों के औषधीय गुणों के लिए प्रसिद्ध है। इसके छाल का काढ़ा सर्दी-खांसी, बुखार को खत्म करता है। वहीं, इससे बना चूर्ण खाने से पेट को राहत मिलती है। सेवन से पहले चिकित्सक से सलाह जरूर लें।

Shahtoot Kitna Khana sahi | कब और कितना खाएं शहतूत

डॉक्टर ने बताया कि शहतूत को नाश्ते में शामिल कर सकते हैं। इसको फ्रूट सलाद के साथ मिलाकर खा सकते हैं। आप इसे सीधे भी सेवन कर सकते हैं। इसको कच्चा खाने से बचना चाहिए। साथ ही आपको 40-50 ग्राम से अधिक नहीं खाना चाहिए। अधिक खाने से आपको दिक्कत हो सकती है।

Shahtoot Benefits in Diabetes | डायबिटीज में दवा है शहतूत

शहतूत में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, तो इसका सेवन मधुमेह के रोगी भी कर सकते हैं। यह खून में शर्करा की मात्रा को संतुलित रखने का काम करता है। यह पूरी तरह से मीठा नहीं होता है इसलिए भी शुगर के मरीज खा सकते हैं।

Published on:
23 Mar 2026 03:20 pm
Also Read
View All

अगली खबर