19 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gangrene Symptoms: डायबिटीज मरीजों के लिए अलर्ट! शरीर में ये लक्षण दिखें तो तुरंत हो जाएं सावधान, हो सकता है गैंगरीन

Gangrene Symptoms: दाऊद इब्राहिम की सेहत को लेकर चर्चा के बीच जानिए गैंगरीन क्या है, इसके लक्षण, कारण और डायबिटीज मरीजों के लिए क्यों है खतरनाक।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Dimple Yadav

Mar 19, 2026

Gangrene Symptoms

Gangrene Symptoms (Photo- gemini ai)

Gangrene Symptoms: दाऊद इब्राहिम (Dawood Ibrahim) एक बार फिर चर्चा में हैं, क्योंकि फिल्म Dhurandhar 2 में उनके जैसे किरदार बड़े साहब को दिखाया गया है। इसी बीच उनकी सेहत को लेकर भी कई तरह की खबरें सामने आ रही हैं, जैसे डायबिटीज, गैंगरीन और यहां तक कि जहर दिए जाने की अफवाहें। हालांकि इन दावों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है, लेकिन इन बीमारियों ने लोगों का ध्यान जरूर खींचा है।

गैंगरीन क्या होता है?

डॉक्टरों के मुताबिक, Gangrene एक गंभीर बीमारी है, जिसमें शरीर के किसी हिस्से का टिश्यू (मांस) मरने लगता है। ऐसा तब होता है जब उस हिस्से तक खून सही तरीके से नहीं पहुंच पाता या वहां गंभीर इंफेक्शन हो जाता है। यह समस्या खासकर Diabetes के मरीजों में ज्यादा देखी जाती है। क्योंकि हाई ब्लड शुगर धीरे-धीरे नसों को नुकसान पहुंचाती है और ब्लड सर्कुलेशन कम हो जाता है, खासकर पैरों में।

गैंगरीन के लक्षण

गैंगरीन धीरे-धीरे बढ़ता है, इसलिए कई लोग शुरुआत में इसे समझ नहीं पाते। इसके कुछ मुख्य संकेत हैं, त्वचा का रंग नीला या काला पड़ना, तेज दर्द या सुन्नपन, प्रभावित जगह ठंडी लगना, बदबूदार पस या डिस्चार्ज शामिल है। अगर समय पर इलाज न मिले, तो यह तेजी से फैल सकता है और कई बार जान बचाने के लिए उस अंग को काटना (amputation) भी पड़ सकता है।

डायबिटीज को हल्के में न लें

गैंगरीन अचानक नहीं होता, बल्कि लंबे समय तक कंट्रोल न की गई डायबिटीज की वजह से होता है। इसके शुरुआती लक्षण जैसे-

  • बार-बार पेशाब आना
  • थकान
  • घाव का देर से भरना
  • नजर कमजोर होना

अक्सर लोग इन्हें नजरअंदाज कर देते हैं, जो आगे चलकर गंभीर समस्या बन सकता है।

जहर दिए जाने की खबरें

दाऊद इब्राहिम को लेकर जहर दिए जाने की अफवाहें भी सामने आई थीं, लेकिन इनकी कोई पक्की जानकारी नहीं है। आमतौर पर अगर किसी को जहर दिया जाए, तो उल्टी, कन्फ्यूजन, अचानक तबीयत बिगड़ना जैसे लक्षण दिखते हैं। लेकिन हाई-प्रोफाइल मामलों में अक्सर अफवाहें तेजी से फैलती हैं, इसलिए हमेशा भरोसेमंद जानकारी पर ही विश्वास करना चाहिए।

हार्ट अटैक की अफवाहें भी

पहले भी कई बार खबरें आई थीं कि उनकी मौत हार्ट अटैक से हो गई है, लेकिन बाद में ये खबरें गलत साबित हुईं। इससे साफ है कि उनके बारे में सही जानकारी मिलना मुश्किल होता है। दाऊद इब्राहिम की सेहत को लेकर भले ही सच क्या है, यह साफ न हो, लेकिन इससे जुड़ी बीमारियां जैसे डायबिटीज और गैंगरीन वाकई बहुत खतरनाक हैं। अगर समय रहते इनका इलाज न किया जाए, तो ये जानलेवा बन सकती हैं। इसलिए शरीर के संकेतों को नजरअंदाज न करें और समय पर डॉक्टर से सलाह लें।