डाइट फिटनेस

Side Effects Of Onion And Garlic: प्याज और लहसुन इन बीमारियों को देते हैं बढ़ावा, भूलकर भी ना खाएं

Side Effects Of Onion And Garlic: क्या आप भी लहसुन और प्याज का सेवन करते हैं? तो जानिए कि इसके फायदे के साथ-साथ नुकसान भी हैं। आयुर्वेद के अनुसार प्याज और लहसुन तामसिक और राजसिक प्रवृत्तियों के होते हैं, जो कुछ बीमारियों को बढ़ा सकते हैं। आइए जानें इस जुड़ी पूरी जानकारी।

2 min read
Jun 24, 2025
Onion and garlic consumption side effects फोटो सोर्स – Freepik

Side Effects Of Onion And Garlic For Health: भारतीय खाने में प्याज और लहसुन का इस्तेमाल आम बात है।सब्जियों से लेकर दाल तक, इनके बिना स्वाद अधूरा लगता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आयुर्वेद में प्याज और लहसुन को रोजाना खाने की सलाह नहीं दी जाती? बल्कि माना जाता है कि इन दोनों चीजों का ज्यादा सेवन आपकी सेहत बिगाड़ सकता है। अगर आपको पेट की परेशानी, स्किन प्रॉब्लम या मानसिक तनाव रहता है, तो इन चीजों से परहेज करना ही बेहतर है। आइए जानते हैं कि आयुर्वेद और विशेषज्ञ इसके पीछे क्या कारण बताते हैं।

ये भी पढ़ें

सुबह खाली पेट खाएं सिरके में भिगोए प्याज , जानें इसके अद्भुत फायदे

प्याज और लहसुन का सेवन शरीर पर कैसे असर करता है

आयुर्वेद के मुताबिक, हर व्यक्ति के शरीर में तीन तरह की ऊर्जा होती है ।वात, पित्त और कफ। इनसे ही शरीर का संतुलन बना रहता है। प्याज और लहसुन में सल्फर की मात्रा ज्यादा होती है, जो शरीर में गर्मी बढ़ाता है। इसकी वजह से पित्त दोष बढ़ सकता है।अगर आपको एसिडिटी, पेट में जलन, अल्सर, हार्टबर्न, आंतों में सूजन या त्वचा पर लाल दाने जैसी दिक्कतें हैं, तो प्याज और लहसुन का सेवन इन समस्याओं को और बढ़ा सकता है।

लहसुन के फायदे के साथ छिपा है नुकसान भी

लहसुन को आयुर्वेद में औषधि माना गया है। अगर जरूरत पड़ने पर इसे दवा के रूप में लिया जा सकता है, लेकिन इसे रोजमर्रा की डाइट में शामिल करना सही नहीं है।खासकर कच्चा लहसुन । यह शरीर के अंदर मौजूद अच्छे बैक्टीरिया को भी खत्म कर सकता है। इससे पाचन बिगड़ सकता है और इम्यून सिस्टम पर भी असर पड़ता है।

आयुर्वेदाचार्य प्याज और लहसुन के सेवन से क्यों मना करते हैं

आयुर्वेद में बताया गया है कि प्याज और लहसुन का ज्यादा सेवन आपके मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य पर भी असर डालता है। इन्हें खाने से गुस्सा, चिड़चिड़ापन, चिंता, आलस्य बढ़ सकती है।

राजसिक भोजन का दिमाग पर असर

प्याज और लहसुन को राजसिक (Rajsik) भोजन का हिस्सा माना जाता है। ऐसे भोजन से दिमाग में बेचैनी, तनाव और क्रोध की भावना बढ़ती है। साथ ही साथ ही इससे ध्यान लगाने में भी कठिनाई होती है।इसलिए संतुलित और सात्त्विक भोजन को बेहतर माना जाता है।

वैज्ञानिक के रिसर्च के अनुसार

एक रिसर्च के अनुसार, 1980 के दशक में वैज्ञानिक डॉ. रॉबर्ट सी. बेक ने पाया कि लहसुन में मौजूद कुछ तत्व दिमाग पर बुरा असर डाल सकते हैं।उनका कहना था कि लहसुन में सल्फोन हाइड्रॉक्सिल आयन होते हैं, जो ब्रेन तक पहुंचकर कोशिकाओं को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इससे सोचने-समझने की क्षमता कमजोर हो सकती है।साथ ही अगर आपको पेट से जुड़ी कोई समस्या, स्किन पर जलन या दिमागी तनाव है, तो प्याज और लहसुन से बचना सही रहेगा। वैसे सामान्य लोग भी इन चीज़ों का अधिक सेवन न करें।

डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

ये भी पढ़ें

Onion Oil Benefits: बालों को स्ट्रांग और सुंदर बनाने के लिए प्याज का तेल है फायदेमंद, जानिए लगाने का सही तरीका

Also Read
View All

अगली खबर