डिंडोरी

‘3 टुकड़ों’ में बिखरा मिला पांच साल के मासूम का शव, डिंडौरी में 17 जून से था लापता

Dindori Missing child body- डिंडौरी में करीब पांच दिन से लापता मासूम इमरान खान का शव तीन टुकड़ो मे जंगल में मिला। पुलिस ने जताई हत्या की आशंका।

2 min read
Jun 22, 2026
Dindori Missing child body found in pieces imran khan
Dindori Missing child- डिंडौरी में 3 टुकड़ो में बिखरा मिला पांच साल के मासूम का शव (Photo Source- Patrika)

Dindori Missing child-मध्य प्रदेश के डिंडौरी जिले के करंजिया में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 17 जून से करंजिया के तेरेरा गांव से लापता 5 वर्षीय बालक इमरान खान (Imran Khan) का शव सोमवार को सुबह जंगल में टुकड़ों में मिला। शव की हालत देखकर परिजनों सहित ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है। सूचना मिलने पर एसपी अशीष खरे ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और सभी एंगल से जांच के निर्देश दिए हैं।

परिजनों ने भी तलाशा लेकिन नहीं मिला था कोई सुराग

इसके पहले करंजिया थाना ग्राम तरेरा निवासी इख्तियार खान के 5 वर्षीय बेटा इमरान 17 जून की सुबह करीब 7 बजे घर से लापता हो गया था। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। थी जिसके बाद पुलिस प्रशासन द्वारा पिछले पांच दिनों से बच्चे की तलाश जंगलो सहित आसपास के ग्रामीण इलाको मे की जा रही थी वही आज सुबह जंगल मे बच्चे का शव बरामद हुआ।

मृतक 5 वर्षीय इमरान खान (फोटो सोर्स- Patrika)

जंगल में बिखरे हुए मिले बच्चे के शव के अंग

गुम बालक की तलाश में करंजिया , समनापुर, बजाग थानों की पुलिस 5 दिनों से जुटी थी। सोमवार को जंगल में एक महिला के द्वारा बच्चे के शव के अंग बिखरे हुए होने की जानकारी दी, जिसकी पहचान कपड़ों से इमरान के रूप में हुई। बालक के शव का अंग घर से तीन-चार किलोमीटर दूर जंगल में मिले हैं घटना की जानकारी लगते ही पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।

एफएसएल और डॉग स्क्वाड टीम की मदद जांच में ली जा रही है। एसपी ने अधीनस्थों को हत्या, हादसा और जंगली जानवर के हमले सहित सभी एंगल से जांच के निर्देश दिए। शव के अंगों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है वही परिजन और ग्रामीण इसे हत्या का मामला बता रहे है लेकिन प्रारंभिक तौर पर पुलिस जंगली जानवरों द्वारा बालक को निवाला बनाने की संभावना जता रही है। क्योंकि शव के अंग अलग-अलग जगह बिखरे मिले हैं। हालांकि, परिजन और ग्रामीण इसे हत्या का मामला बता रहे हैं।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा मौत के सही कारणों का खुलासा

शव मिलने के बाद पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। एसपी ने कहा कि हर पहलू की जांच की जा रही है, दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

Updated on:
22 Jun 2026 06:58 pm
Published on:
22 Jun 2026 06:53 pm