रोग और उपचार

Covid-19 Vaccine for Children: अब देश में बच्चों को जल्द लगेगी वैक्सीन, क्लीनिकल ट्रायल लगभग पूरे

Coronavirus vaccine for children: देश में जल्द ही बच्चों के लिए भी कोरोना की वैक्सीन उपलब्ध होने वाली है। केंद्र सरकार ने आज यानि शुक्रवार 16 अगस्त को दिल्ली हाई कोर्ट में बताया कि जायडस कैडिला की वैक्सीन का 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों पर क्लीनिकल ट्रायल तक़रीबन पूरा हो चुका है।
2 min read
• •
Updated: 16 Jul 2021, 10:48 PM IST
Corona Vaccine

Coronavirus vaccine for children: कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सभी आयु वर्ग के लिए वैक्सीन जल्द ही उपलब्ध होगी। अभी वयस्कों के लिए टीकाकरण चल रहा है। देश में जल्द ही बच्चों के लिए भी कोरोना की वैक्सीन उपलब्ध होने वाली है। केंद्र सरकार ने आज यानि शुक्रवार 16 अगस्त को दिल्ली हाई कोर्ट में बताया कि जायडस कैडिला की वैक्सीन का 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों पर क्लीनिकल ट्रायल तक़रीबन पूरा हो चुका है। अब उसे एक्सपर्ट पेनल से मंजूरी का इंतजार है। अन्य दूसरी वैक्सीन के ट्रायल भी पूरे होने वाले हैं। सरकार के अनुसार एक्सपर्ट से मंजूरी मिल जाने के बाद बच्चों के वैक्सीनेशन का रोडमैप तैयार किया जाएगा।

दरअसल, हाई कोर्ट में जनहित याचिका (पीआईएल) दायर की गई है कि जिसमें एक नाबालिग ने 12 से 17 आयु वर्ग के बच्चों के लिए तत्काल टीकाकरण के निर्देश देने का अनुरोध किया है। इसमें दलील दी गई है कि कोरोना की तीसरी लहर में सबसे ज्यादा बच्चे प्रभावित हो सकते हैं। इसी याचिका पर सुनवाई के दौरान केंद्र ने दिल्ली हाई कोर्ट को यह जानकारी दी है।

हाई कोर्ट ने यह कहा कि अगर कोविड-19 टीकों को बिना क्लीनिकल ट्रायल के लगाया जाता है, तो यह आपदा होगी। केंद्र सरकार परीक्षण के बाद ही 18 वर्ष से कम आयु वर्ग के बच्चों को जल्दी से टीका उपलब्ध कराएं। केंद्र ने बताया कि 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए कोरोना वैक्सीन का क्लीनिकल ट्रायल जारी हैं और यह जल्द ही पूरा होने वाला है। विशेषज्ञों से अनुमति मिलने के बाद ही बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा। अदालत ने मामले में अगली सुनवाई छह सितंबर को निर्धारित की है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on: