4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rose Water Benefits: चेहरे की चमक बरकरार रखता है गुलाब जल, जानिए इसके फायदे

Rose Water Benefits: वर्तमान समय में हर कोई सुंदर दिखना चाहता है। सुंदर दिखने के लिए बाजार से महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट भी ख़रीदे जाते हैं। शरीर में अगर बात करें आंखों की तो इनके बिना संसार नहीं है। आँखें शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Deovrat Singh

•

Updated: 10 Jul 2021, 12:37 PM IST

rose water prepare in pushkar

rose water prepare in pushkar

Rose Water Benefits: वर्तमान समय में हर कोई सुंदर दिखना चाहता है। सुंदर दिखने के लिए बाजार से महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट भी ख़रीदे जाते हैं। शरीर में अगर बात करें आंखों की तो इनके बिना संसार नहीं है। आँखें शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग हैं। ऐसे में आंखों की किसी भी बीमारी में लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। आँखों की केयर भी ठीक उसी तरह करनी चाहिए जिस तरह से चेहरे पर मेकअप आदि किया जाता है।

आंखों की लापरवाही से कम उम्र में चश्मा भी लग जाता है, आंखों से संबंधित कई इंफेक्शन्स और बीमारियां होती हैं। घंटों तक कप्यूटर पर काम करने, थकान, प्रदूषण, पर्याप्त नींद न लेने से आंखों पर बुरा असर पड़ रहा है। इसलिए सबसे ज्यादा ज़रूरी है कि आप अपनी आंखों को पर्याप्त आराम दें और उनकी सेहत के लिए पौष्टिक आहार लें। आँखों के लिए गुलाब जल का इस्तेमाल बेहद फायदेमंद हैं।

Read More: गंगा कोविड-फ्री घोषित, रिसर्च में नहीं दिखी कोरोना वायरस की मौजूदगी

हर घर में गुलाब जल उपलब्ध होता है। कई चीजों में इसका इस्तेमाल किया जाता है। यह चेहरे पर चमक बरकरार रखने के लिए भी जाना जाता है। दरअसल यह एक प्राकृतिक क्लींजर की तरह काम करता है। इसमें मौजूद एंटी-सेप्टिक और एंटी-बैक्टीरियल प्रॉपर्टीज़ आंखों को पोल्युशन और डस्ट से बचाती है। तो आज हम आपको बता रहे हैं कि अपनी आंखों को हमेशा स्वस्थ रखने के लिए गुलाब जल का कैसे इस्तेमाल किया जा सकता है।

Health Tips: स्वीमिंग करने के हैं बेहद फायदे, बहुत सी बीमारियों को दूर करने के साथ ही शरीर को भी रखती है फिट

1.ज्यादा समय तक डेस्कटॉप या फिर लैपटॉप पर कार्य करते हैं, तो आंखों के लिए गुलाब जल बेहद फायदेमंद है। गुलाब जल की कुछ बूंदें डालकर अपनी आंखों और चेहरे को धोएं।

2. प्रदूषण या फिर धूल-मिट्टी सेआँखों में जलन होने लगती हैं। ऐसे में गुलाब जल डालें और हल्के हाथों से मसाज करें। इसके बाद ठंडे पानी से आंखें धो लें।

3. आंखों में जलन है, तो गुलाब जल की 2-2 बूंदें दोनों आंखों में डाल लीजिए और 10 मिनट तक आंखें बंद करके लैट जाएं। ऐसा करने से आपकी आंखों को फौरन ही जलन से राहत मिल जाएगी।

4. दूध और गुलाब जल के लगातार इस्तेमाल से डार्क सर्कल भी गायब हो जाते हैं।