रोग और उपचार

Health Tips: शहद और आंवले से मिलती है कई बीमारियों में राहत, ऐसे करें इस्तेमाल

Health Benefits of Indian gooseberry: शहद और आंवला दोनों को मिलाकर खाने से कई तरह की बीमारियों में लाभ मिलता है। जोड़ों में दर्द हो तो दो-तीन चम्मच आंवले के रस में दो चम्मच शहद मिलाकर रोजाना खाली पेट लेने से जोड़ों के दर्द में कमी आती है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 10 Jul 2021, 10:46 PM IST
health.jpg

Health Benefits of Indian gooseberry: शहद और आंवला दोनों को मिलाकर खाने से कई तरह की बीमारियों में लाभ मिलता है। जोड़ों में दर्द हो तो दो-तीन चम्मच आंवले के रस में दो चम्मच शहद मिलाकर रोजाना खाली पेट लेने से जोड़ों के दर्द में कमी आती है। सर्दी-जुकाम में आंवले के रस में शहद मिलाकर लेने से फायदा होगा।

एसिडिटी के लिए 3-4 चम्मच आंवले का रस लेकर उसमें इतना ही शहद मिलाकर पीने से एसिडिटी में राहत मिलती है।

पेचिश होने पर शहद (एक चम्मच) और पिसा आंवला (एक चम्मच) दिन में तीन बार लेने से फायदा होता है।

कब्ज की समस्या रात को सोने से पहले एक चम्मच आंवले का चूर्ण शहद के साथ लेने से कब्ज में लाभ होता है।

आंवले का प्रयोग
बालों के लिए ही नहीं, आवंला बहुत सी बीमारियों में औषधी के रूप में काम लिया जाता है। बाल संबंधी समस्याएं विटामिन सी की कमी से होती हैं। ऐसे में आंवले का सेवन नियमित रूप से करना चाहिए। आंवले रस पीने के अलावा इसे सब्जी या मुरब्बे के रूप में भी खा सकते हैं। ताजा आंवला न मिलने की स्थिति में इसका चूर्ण ले सकते हैं। चूर्ण को डॉक्टरी सलाह से ही लें। यह पंसारी की दुकान पर आसानी से मिल जाता है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on: