रोग और उपचार

Health Tips: इन बेसिक टिप्स की मदद से खुद को हमेशा रखें सेहतमंद

Health Tips: वर्तमान की भागदौड़ भरी जिंदगी में मनुष्य का सेहतमंद रहना जरूरी है। लेकिन सेहतमंद का मतलब बॉडीबिल्डिंग नहीं है। सेहतमंद का मतलब शारीरिक और मानसिक रूप से...

less than 1 minute read
Jun 23, 2021
Tips for healthy body

Health Tips: वर्तमान की भागदौड़ भरी जिंदगी में मनुष्य का सेहतमंद रहना जरूरी है। लेकिन सेहतमंद का मतलब बॉडीबिल्डिंग नहीं है। सेहतमंद का मतलब शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहना है। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है। अगर आपके शरीर पर अतिरिक्त वसा या चर्बी नहीं है, आपका रक्तचाप और शारीरिक जोड़ सही हैं और छोटी सी शारीरिक मेहनत करने में आलस या सांस नहीं फूलता तो आप एक सेहतमंद हैं। सेहतमंद बने रहने के लिए आपको कुछ बेसिक टिप्स को जरूर अपनाना चाहिए।

Read More: जीवन का आनंद लेना है तो सुबह जल्दी उठने की ऐसे डालें आदत

1. हमेशा सुबह जल्दी उठें और रात को जल्दी सोने की कोशिश करें। 8 घंटे की पर्याप्त नींद अवश्य लें। इससे आपको आलस महसूस नहीं होगा और मानसिक शांति भी रहेगी।

2. सोने से 2 घंटे पहले रात का आहार जरूर ले लेवें यानि आहार लेने के 2 घंटे बाद सोएं। इससे पाचनतंत्र पर प्रभाव नहीं पड़ता और आहार अच्छी तरह से पच भी जाता है।

3. रोजाना सुबह और शाम को हल्का व्यायाम जरूर करें। इससे सभी मांसपेशियां मजबूत रहती हैं और रक्त संचार बना रहता है।

4. बैठने-चलने या किसी शारीरिक कार्य को करते हुए अपने शरीर का पोस्चर सही रखें। ऐसा नहीं करने से आपको शारीरिक अंगों में दर्द की शिकायत हो सकती है।

5. जंक फूड या तैलीय खाद्य पदार्थ से दूर रहें। क्योंकि यह आपके शरीर में वसा बढ़ाता है और मधुमेह, हृदयघात और उच्च रक्तचाप जैसी गंभीर बीमारियां देता है।

Published on:
23 Jun 2021 02:27 pm
Also Read
View All