रोग और उपचार

Home Remedies for Burns: जलने पर तुरंत अपनाएं ये घरेलु उपाय, घाव को जल्दी भरने में मिलेगी मदद

Home Remedies for Burns: कई बार रसोई में काम के दौरान या कुछ अन्य वजहों से हाथ अचानक जल जाता है। ऐसे में व्यक्ति समझ नहीं पाता क्या किया जाए? जानते हैं ऐसे कुछ घरेलू उपायों के बारे में जिन्हें अपनाकर दर्द में तुरंत राहत के साथ घाव को जल्दी भरने में मदद मिल सकती है-

less than 1 minute read
Jun 28, 2021

Home Remedies for Burns: कई बार रसोई में काम के दौरान या कुछ अन्य वजहों से हाथ अचानक जल जाता है। ऐसे में व्यक्ति समझ नहीं पाता क्या किया जाए? जानते हैं ऐसे कुछ घरेलू उपायों के बारे में जिन्हें अपनाकर दर्द में तुरंत राहत के साथ घाव को जल्दी भरने में मदद मिल सकती है-

एलोवेरा:

इसके जेल को घाव पर सीधे लगाने से जलन कम होती है। केले का छिलका: घाव के भराव के लिए जले हुए स्थान पर केले का छिलका रखना फायदेमंद है।दही: जली हुई जगह पर करीब तीस मिनट तक दही लगाएं इससे दर्द में आराम मिलता है।

ऑलिव ऑयल:

हीलिंग गुणों से भरपूर जैतून का तेल घाव को जल्दी भरने में मदद करता है। शहद: शहद बरसों से जलने पर उपचार के रूप में इस्तेमाल होता रहा है। यह एंटीसेप्टिक होता है जिसके कारण घाव जल्दी भरने में सहायक है। जलने पर इसे तुरंत उस स्थान पर सीधे लगाएं।

पतला सिरका:

कॉटन का नरम कपड़ा सिरके में भिगोकर जले हुए स्थान पर लगाने से आराम मिलता है। लैवेंडर ऑयल: इसमें एंटीसेप्टिक और एंटीबैक्टीरियल तत्त्व पाए जाते हैं। इससे जले हुए स्थान पर संक्रमण की आशंका कम होती है।

Published on:
28 Jun 2021 03:50 pm
Also Read
View All