डूंगरपुर

ऑनलाइन गेम में पैसे हारने पर बहू ने घर में ही कर डाली चोरी, सास-ससुर के बाहर जाने पर रची कहानी

ऑनलाइन गेम की लत इस कदर हावी हो गई कि दोवड़ा थाना क्षेत्र के हथाई गांव की एक पुत्रवधु ने अपने ही घर के गहने और नकदी चुराने लग गई और तो और बड़ी राशि चुराने के बाद चोरी की झूठी घटना भी रच डाली।
2 min read
• •
Updated: 22 Jun 2025, 7:39 PM IST
Dungarpur Police
डूंगरपुर पुलिस के गिरफ्त में महिला आरोपी। फोटो पत्रिका

डूंगरपुर। ऑनलाइन गेम की लत इस कदर हावी हो गई कि दोवड़ा थाना क्षेत्र के हथाई गांव की एक पुत्रवधु ने अपने ही घर के गहने और नकदी चुराने लग गई और तो और बड़ी राशि चुराने के बाद चोरी की झूठी घटना भी रच डाली। हथाई गांव के देवीलाल कलाल ने कुछ दिनों पूर्व दोवड़ा थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इसमें बताया कि उसकी पत्नी पीहर गई थी, वहीं वह 18 जून को वह डूंगरपुर आया था। घर पर उसका पुत्र विवेक और पुत्रवधु पूजा पत्नी रोहित कलाल ही थे। अगले दिन सुबह देवीलाल घर पहुंचे तो चोरी की सूचना दी। घर में देखा, तो सामान बिखरा था। अलमारी से सोने व चांदी के जेवरात गायब थे। पुलिस ने रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया।

ऑनलाइन गेम का चस्का

पुलिस ने जांच शुरू की, तो पुत्रवधु पूजा पत्नी रोहित कलाल हमेशा ही अलग-अलग तरह से बयान देती रही। इस पर पुलिस की शक की सुई पूजा पर ही टिक गई और उसको पूछताछ की, तो वह टूट गई और उसने वारदात करना कबूल किया। पुलिस ने बताया कि थानाधिकारी ने बताया कि पूजा को ऑनलाइन गेम खेलने का चस्का है। वह मोबाइल में दिनभर गेम खेलती थी। गेम में पूजा अपने पास रखी राशि भी गंवा चुकी थी।

पूजा गेम खेलने के लिए घर के अंदर रखे जेवरात चोरी करती थी और उसे बेचकर वह राशि गेम में लगाती थी। गत 18 जून की रात को पूजा ने सास -ससुर घर पर नहीं होने पर मौका देखकर घर में रखे जेवरात चुरा लिए। बताया जा रहा है कि करीब 35-40 तौले सोने के जेवरात थे। पुलिस पुत्रवधु से पूछताछ कर गहने किसको बैचे तथा कितनी राशि गेम में लगाई आदि की पूछताछ कर रही है।

Updated on:
22 Jun 2025, 7:39 PM IST
Published on: