4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पति की मौत की सूचना के बाद पत्नी ने भी आत्महत्या की, दो महीने पहले हुई शादी, एक ही चिता पर हुआ अंतिम संस्कार

झालावाड़ शहर में एक युवक के आत्महत्या करने के बाद उसकी पत्नी ने गांव में आत्महत्या कर ली। दोनों का शुक्रवार को गांव में एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झालावाड़

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 20 Jun 2025, 6:41 PM IST

husband and wife died

फोटो पत्रिका

झालावाड़। झालावाड़ शहर में एक युवक के आत्महत्या करने के बाद उसकी पत्नी ने गांव में आत्महत्या कर ली। दोनों का शुक्रवार को गांव में एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया। दोनों का गत अप्रेल में ही विवाह हुआ था।

पुलिस के अनुसार रटलाई के पिपलिया नग्गा गांव निवासी सोनू (19) पुत्र बालचंद झालावाड़ शहर में जिला अस्पताल के सामने चाय की थड़ी लगाता था। वह झालावाड़ में मदारी खां तालाब कच्ची बस्ती में किराए के मकान में रहता था। उसकी पत्नी गांव में रहती थी।

उसने गुरुवार शाम को कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। काफी देर तक जब सोनू ने फोन नहीं उठाया तो उसके भाई और चाचा कमरे पर पहुंचे, जहां सोनू फंदे से लटका मिला। उसे एसआरजी अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उधर सोनू की मौत की सूचना मिलने के बाद उसकी पत्नी सपना ने भी शुक्रवार तड़के करीब 3 बजे पिपलिया नग्गा गांव में एक पेड़ पर साड़ी से फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने उसका शव देखा तो पुलिस को सूचना दी।

परिजनों के अनुसार सपना पति की मौत का गम सह नहीं पाई और जान दे दी। पोस्टमार्टम के बाद दोनों शवों का शुक्रवार दोपहर गांव में एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया। एक साथ दो मौतें होने पर पूरे गांव में शोक छा गया। रटलाई थानाधिकारी लोकेश कुमार मीणा ने बताया कि दोनों परिवारों ने किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई से इनकार कर दिया।

यह भी पढ़ें : पत्नी ने पति पर खौलता तेल और पानी डाला, फिर किया कमरे में बंद, गंभीर रूप से झुलसा