डूंगरपुर

पुलिस का बड़ा खुलासा: पिता ने दो दलालों के साथ मिलकर दो लाख 45 हजार में किया था बेटी का सौदा

राजस्थान के डूंगरपुर जिले में चौरासी पुलिस ने नाबालिग का सौदा करने के मामले में एक ओर दलाल को गिरफ्तार किया है। इस दलाल ने भी नाबालिग के देह शोषण में दलाली की राशि वसूली थी।
2 min read
• •
Updated: 10 Jul 2025, 12:58 PM IST
dungarpur
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। फोटो: पत्रिका

डूंगरपुर। राजस्थान के डूंगरपुर जिले में चौरासी पुलिस ने नाबालिग का सौदा करने के मामले में एक ओर दलाल को गिरफ्तार किया है। इस दलाल ने भी नाबालिग के देह शोषण में दलाली की राशि वसूली थी। पूरे मामले में दो दलालों व नाबालिग के पिता ने दो लाख 45 हजार रुपए में अलग-अलग जगह पर सौदा किया था। पुलिस प्रकरण में अन्य दलालों की तलाश में भी जुटी हुई हैं।

थानाधिकारी राकेश कटारा ने बताया कि नाबालिग का सौदा करने के मामले में पुलिस की टीम ने सुराता डोल कुंजेला फला निवासी शिवा उर्फ शिवलाल पुत्र देवचंद रोत को गिरफ्तार किया है। आरोपी शिवा नाबालिग का पाटन गुजरात में सौदा कराने में शामिल था। उसे 15 हजार रुपए की दलाली मिली थी। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। जहां से आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेशदिए है।

पिता ने बेटी को चार जगह बेचा था

पुलिस की ओर से अब तक की छानबीन में सामने आया है कि पिता ने अपनी नाबालिग बेटी को चार जगह बेचा था। गुजरात के पाटन से 15 हजार, मालपुर से 30 हजार, संतरामपुर से 30 हजार व बायड गुजरात से 45 हजार की दलाली मिली थी। वहीं, दलाल रतनलाल को मालपुर से 50 हजार व बायड से 60 हजार की दलाली मिली थी। मामले से जुड़े अन्य दलालों की भी तलाश की जा रही हैं।

प्रेमिका की हत्या मामले में पहले भी जेल जा चुका है आरोपी पिता

पुलिस ने बताया कि आरोपी पिता पूर्व में भी अपनी प्रेमिका की हत्या के मामले में जेल जा चुका है। पुलिस कार्रवाई में हैडकांस्टेबल ईश्वरलाल, कांस्टेबल पप्पु कुमार व अनिल कुमार शामिल थे। उल्लेखनीय है कि इस पूरे मामले में नाबालिग के पिता ने ही पुलिस को अपहरण की रिपोर्ट दी थी। मामले की गंभीरता पर जांच कर नाबालिग को बायड से दस्तयाब किया और उसके बयान लिए थे, जिसमें उसने पिता पर ही देह शोषण के लिए अगल-अलग जगह बेचने का आरोप लगाया था। जिसके बाद पुलिस ने पिता व एक दलाल को पूर्व में गिरफ्तार किया था।

Also Read
View All
राजस्थान की डूंगरपुर पंचायत समिति में 6 दशक से ज्यादा समय से कांग्रेस का कब्जा, इस बार भी प्रधान बनाने की तैयारी

Dungarpur Result : पहली बार पंचायत चुनाव में उतरी BAP, सीटें जीत किया कमाल, भाजपा व कांग्रेस की बढ़ाई धड़कनें

Gold-Silver New Rates : सोने-चांदी के भाव में लगातार गिरावट, जानें नया रेट, डूंगरपुर में शादी के सीजन में बढ़ी खरीदारी

Dungarpur Panchayat Chunav 2026 Results Live Updates: डूंगरपुर जिला परिषद में किसी को नहीं मिला बहुमत, पंचायत समितियों के चुनाव परिणाम जारी

डूंगरपुर: हॉस्टल में फोन पर गुफ्तगू करने से भड़का सीनियर, अगले दिन घेरकर जूनियर का सिर फोड़ा; जान से मारने की भी दी धमकी