बाड़मेर। दिल्ली पुलिस की स्पेशल ब्रांच ने तीन आरोपियों के कब्जे से 18 किलोग्राम अफीम का दूध बरामद किया है। इनमें से मुख्य आरोपी गोधुराम पुत्र छोगाराम को पांच दिन के लिए रिमांड पर लिया है, जबकि अन्य दोनों आरोपियों पीराराम पुत्र पाबूराम व महिला मित्र देवी पत्नी गिरधारीराम को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। हैरान कर देने वाली बात ये है कि मुख्य आरोपी गोधुराम ने तस्कर की ऐशो-आराम की जिंदगी देखकर सेना की नौकरी छोड़ दी और फिर गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर तस्करी शुरू कर दी। वह पुलिस से बचने के लिए गर्लफ्रेंड को भी साथ लेकर जाता था।