शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस ने गुजरात के बायड क्षेत्र से नाबालिग को दस्तयाब किया। पुलिस को दिए गए बयान में लड़की ने बताया कि उसका अपहरण नहीं हुआ, बल्कि उसका सौदा पिता व दलाल रतनलाल पांडोर ने मिलकर किया था। उसे गुजरात के संतरामपुर, पाटन, बायड और मालपुर में चार अलग-अलग जगह लोगों को बेचा गया, जहां हर बार कुछ दिन रखकर उसे जबरन देह व्यापार के लिए मजबूर किया गया।