डूंगरपुर

Dungarpur : कार-बाइक की टक्कर में पत्नी के बाद पति ने भी तोड़ा दम, महज 3 माह पहले हुई थी शादी, परिवार हुआ बेसहारा

डूंगरपुर-सीमलवाड़ा मार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे ने नवविवाहित दंपती की जिंदगी छीन ली। कार की टक्कर में पत्नी के बाद अस्पताल में पति की भी मौत हो गई। शादी के महज तीन महीने बाद हुई इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
2 min read
• •
Updated: 30 Sep 2026, 6:50 PM IST
Dungarpur accident
Dungarpur Accident: मृतक पति-पत्नी (फाइल फोटो-पत्रिका)

डूंगरपुर। डूंगरपुर-सीमलवाड़ा मार्ग पर धंबोला अस्पताल के पास मंगलवार देर शाम हुए भीषण सड़क हादसे में घायल पति-पत्नी की मौत हो गई। कार और बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर में पहले पत्नी पायल ने दम तोड़ा, जबकि गंभीर घायल पति पंकज ने मोडासा अस्पताल में इलाज के दौरान रात करीब 1:45 बजे दम तोड़ दिया। हादसे के बाद बुधवार को परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीण कार चालक को मौके पर बुलाने की मांग को लेकर धंबोला थाने के बाहर एकत्रित हो गए।

जानकारी के अनुसार बेडसा निवासी पंकज पुत्र प्रभु कटारा मंगलवार शाम अपनी पत्नी पायल के साथ बाइक से धंबोला से सीमलवाड़ा की ओर जा रहा था। इसी दौरान सीमलवाड़ा की तरफ से आ रही कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक से उछलकर सड़क पर जा गिरे। हादसे में पंकज गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके पैर में भी गंभीर चोट आई।

थाने के बाह खड़े ग्रामीण (फोटो-पत्रिका)

इलाज के दौरान पति ने भी तोड़ा दम

घटना की सूचना मिलने पर धंबोला थाना अधिकारी चंद्रशेखर पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों घायलों को तत्काल सीमलवाड़ा अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने पायल को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पंकज की हालत गंभीर होने पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। परिजन उसे मोडासा अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां रात करीब 1:45 बजे इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

तीन महीने पहले हुई थी शादी

पति-पत्नी की मौत के बाद परिवार और गांव में मातम छा गया। परिजनों के अनुसार पंकज और पायल की शादी को महज तीन माह दस दिन हुए थे। हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं। पंकज परिवार में अकेला कमाने वाला था और छोटे-मोटे रोजगार से घर का खर्च चलाता था।

परिजनों ने बताया कि पंकज के पिता की करीब दो वर्ष पहले अहमदाबाद में सड़क हादसे में मौत हो चुकी थी। उसका बड़ा भाई शारीरिक रूप से कमजोर है, जबकि दो बहनों की शादी हो चुकी है। पंकज की मौत के बाद परिवार के सामने भरण-पोषण का संकट खड़ा हो गया है।

थाने के बाह डटे ग्रामीण, शव लेने से इनकार (फोटो-पत्रिका)

चालक को बुलाने की मांग पर अड़े ग्रामीण

बुधवार को हादसे की जानकारी के बाद मृतका के पीहर पक्ष सागवाड़ा-मडकोला और बेडसा के ग्रामीण धंबोला थाने के बाहर जमा हो गए। ग्रामीण कार चालक को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। दोनों शव सीमलवाड़ा मोर्चरी में रखवाए गए हैं। पुलिस हादसे के कारणों और घटनाक्रम की जांच कर रही है।

Updated on:
30 Sep 2026, 6:50 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Dungarpur Result : पहली बार पंचायत चुनाव में उतरी BAP, सीटें जीत किया कमाल, भाजपा व कांग्रेस की बढ़ाई धड़कनें

Gold-Silver New Rates : सोने-चांदी के भाव में लगातार गिरावट, जानें नया रेट, डूंगरपुर में शादी के सीजन में बढ़ी खरीदारी

Dungarpur Panchayat Chunav 2026 Results Live Updates: डूंगरपुर जिला परिषद में किसी को नहीं मिला बहुमत, पंचायत समितियों के चुनाव परिणाम जारी

डूंगरपुर: हॉस्टल में फोन पर गुफ्तगू करने से भड़का सीनियर, अगले दिन घेरकर जूनियर का सिर फोड़ा; जान से मारने की भी दी धमकी

राजस्थान की अनोखी परंपरा: सफेद गाय ने लांघा तोरण, गूंजा खुशहाली का संदेश; खेती से व्यापार तक अच्छे संकेत