डूंगरपुर

पोक्सो अदालत ने सुनाया फैसला, ये सुन आरोपितों के फूट पड़े आंसू

पोक्सो अदालत ने सुनाया फैसला, ये सुन आरोपितों के फूट पड़े आंसू
2 min read
• •
Updated: 26 Jul 2018, 7:46 PM IST
Court Decision
Court Decision

डूंगरपुर। पोक्सो अदालत ने छेड़छाड़ और मारपीट के मामले को लेकर अपना फैसला सुनाया है। अदालत ने दो आरोपितों को मारपीट का दोषी करार देते हुए उन्हें तीन साल की सजा सुनाई है। साथ ही दो हजार रुपये के आर्थिक जुर्माने से दंडित भी किया है। अभियुक्तों ने रात समय पीड़ित परिवार के घर में घुस कर मारपीट व छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया था। इसके बाद से मामला कोर्ट में विचाराधीन चल रहा था।

मारपीट के दोषी करार

पोक्सो कोर्ट के न्यायाधीश मंशाराम सुथार ने छेड़छाड़ और मारपीट के मामले में फैसला दिया है। रात के समय मुल्जिम पीड़ित परिवार के घर में घुसे और मारपीट करने पर उतारू हो गए। इस बीच नाबालिग से छेड़छाड़ करने का भी मुल्जिमों पर आरोप लगा था। इसके बाद से ही मामला कोर्ट में चल रहा था। इसके चलते कोर्ट ने दोनों आरोपितों को तीन साल की कैद और दो हजार के जुर्माने से दंडित किया है। वहीं, छेड़छाड़ के आरोपों से दोषमुक्त करार दिया है।

तीन-तीन साल की सुनाई सजा

अभियोजन पक्ष के अनुसार गलन्दर निवासी हाजा ने रामसागड़ा थाने मेें मामला दर्ज कराया था कि ३० जनवरी को राजू पुत्र रामचन्द्र अहारी निवासी गलन्दर और दिनेश पुत्र हीरालाल परमार निवासी भिंड़ा जबरन घर में घुस गए। इस दौरान आरोपितों ने नाबालिग पुत्री की लज्जा भंग करने की कोशिश की। जब परिजनों ने घटना का विरोध किया तो आरोपी मारपीट करने पर उतर आए। मामला बढ़ा तो आरोपितों ने मारपीट शुरू कर दी। इससे परिवादी के कान पर चोट लग गई। इस घटना में कान तक कट गया। इसके बाद मामले की पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर कोर्ट में चालान पेश किया। इसके बाद से मामला न्यायालय में विचाराधीन था। इस मामले को लेकर अदालत ने अपना फैसला सुनाया है। आरोपितों को मारपीट का दोषी करार दिया है। दोनों आरोपितों को तीन-तीन साल की सजा सुनाई है। इस मामले की सरकार की ओर से पैरवी विशिष्ठ लोक अभियोजक नरेश कलाल ने की।

Published on: