Rajasthan Crime: कोर्ट ने सभी 6 दोषियों को 7 साल जेल और प्रत्येक पर 11 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। इन दोषियों ने घर में घुसकर पीड़ित युवक जीवराज ताबियाड़ पर चाकू से हमला किया था।
Dungarpur News: राजस्थान के डूंगरपुर जिले के मोदर गांव में साल 2018 में एक युवक जीवराज ताबियाड़ पर जानलेवा हमला किया गया था। इस मामले में स्थानीय अदालत ने 6 आरोपियों को दोषी ठहराते हुए उन्हें 7-7 साल की सजा सुनाई है।
साथ ही प्रत्येक दोषी पर 11 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। ये हमला जीवराज के घर में घुसकर किया गया था।
घटना 2018 की है जब जीवराज ताबियाड़ अपने परिवार के साथ घर पर था। इस दौरान गांव के किशन और उसके साथियों ने उसके घर में घुसकर पहले जीवराज के साथ मारपीट की।
बाद में आरोपियों ने चाकू से हमला कर जीवराज के पेट में घोंप दिया। हमला इतना गंभीर था कि जीवराज की जान भी खतरे में आ गई। इस मामले में जीवराज ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी।
डूंगरपुर जिला कोर्ट ने इस मामले में दोषियों को सजा सुनाई। कोर्ट ने सभी 6 आरोपियों को दोषी करार देते हुए उन्हें 7-7 साल की सजा और 11 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।