डूंगरपुर

Dungarpur News: निजी स्कूल की बस से गिरा सातवीं कक्षा का छात्र, इलाज के दौरान मौत; कुवैत में हैं पिता

Dungarpur News: राजस्थान के डूंगरपुर जिले में एक छात्र की स्कूल बस से गिरने से मौत हो गई।

2 min read
सागवाड़ा में उपस्थित समाज जन व रिश्तेदार, इनसेट में मृतक जतिन

Dungarpur News: डूंगरपुर/सरोदा। राजस्थान के डूंगरपुर जिले के सरोदा थाना क्षेत्र के लिंबोड़ बड़ी के एक छात्र की स्कूल बस से गिरने से मौत हो गई । घटना के बाद परिजनों ने वाहन चालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए रोष जताया एवं कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस को रिपोर्ट सौंपी ।

ये भी पढ़ें

Panchayat Chunav: राजस्थान में पंचायत चुनाव की तिथि कब घोषित होगी?

सातवीं कक्षा का छात्र था मृतक जतिन रेबारी

जानकारी के अनुसार लिम्बोड निवासी 13 वर्षीय जतिन रेबारी पुत्र रतन रेबारी एक निजी विद्यालय में सातवीं कक्षा में अध्ययनरत था । वह विद्यालय में अध्ययन के बाद स्कूल बस से वापस घर जा रहा था । आरोप है कि स्कूल से कुछ दूर ग्राम पंचायत घोड़ापला के समीप पुलिया पर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया, जिससे बालक नीचे गिर गया एवं उसे गंभीर चोट लगी ।

​पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण, जांच शुरू

इसके बाद बालक को अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई । घटना की जानकारी पर बड़ी संख्या में परिजन व समाजजन एकत्रित हुए एवं घटनाक्रम पर रोष जताते हुए कार्रवाई की मांग की । बालक के परिजन में जीवा पुत्र आशाजी रेबारी ने थाने में रिपोर्ट दी । जिस पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

स्कूल प्रबंधन बोला- धक्का-मुक्की होने से बालक गिर गया था

इधर, स्कूल प्रबंधन का कहना है कि बस में बच्चों के बीच धक्का - मुक्की होने से बालक गिर गया था एवं उसे चोट लग गई थी । नीचे गिरने के बाद उसे वापस बस में बिठाकर घर छोड़ दिया था । उसके बाद बच्चे की तबियत ज्यादा खराब होने पर सागवाड़ा के निजी अस्पताल ले गए थे, जहां इलाज के दौरान बच्चे जतिन की मौत हो गई ।

कुवैत में रोजगाररत है मृतक का पिता

पुलिस ने राजकीय चिकित्सालय सागवाड़ा में शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा । बताया जाता है कि मृतक छात्र जतिन के पिता कुवैत में रोजगाररत है तथा माता गृहिणी है ।

इधर, राष्ट्रीय पशुपालक संघ ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच, विद्यालय का पंजीकरण रद्द करने एवं उचित मुआवजे की मांग की हैं । बच्चे की मौत के बाद घर में मातम पसर गया है।

ये भी पढ़ें

प्रेम विवाह करने के 13 दिन बाद ही भाग गई दुल्हन, जीजा को फोन किया तो रह गया हैरान
Published on:
19 Mar 2026 03:36 pm
Also Read
View All