डूंगरपुर

Rajasthan Crime : बेटे ने की मां की हत्या, पत्नी के घर छोड़ने से था नाराज; आए दिन माता-पिता से करता था झगड़ा

दोवड़ा थाना क्षेत्र के भोजातो का ओड़ा गांव में कलयुगी बेटे ने अपनी ही मां की हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी बेटा मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर दोवड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 30 Sep 2026, 1:34 PM IST
Dungarpur Murder Case
मृतका। पत्रिका फाइल फोटो

डूंगरपुर। दोवड़ा थाना क्षेत्र के भोजातो का ओड़ा गांव में कलयुगी बेटे ने अपनी ही मां की हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी बेटा मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर दोवड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। वहीं, इस वारदात के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई।

पुलिस के अनुसार सुबह ग्रामीणों की सूचना पर दोवड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जहां पर लोगों की भीड़ जमा थी और महिला का शव घर के अंदर पड़ा हुआ था। पुलिस ने शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। इसके बाद पुलिस ने बुधवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

पुलिस ने बताया कि विकासोर भोजाता का ओडा निवासी सुखी पत्नी वालेंग ननोमा के बड़े बेटे पवन की पत्नी 4 साल पहले घर छोड़कर चली गई थी। इसको लेकर पवन अपने माता-पिता से लड़ाई झगड़ा करता था। पवन मंगलवार को घर आया और अपनी मां से लड़ाई करने लगा और चाय के बर्तन फेंक दिए। इसका विरोध करने पर पवन ने अपनी मां के सिर पर लकड़ी से वार किया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। वारदात के बाद पवन मोके से फरार हो गया। आरोपी की तलाश में पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर रही है।

Also Read
View All
राजस्थान की डूंगरपुर पंचायत समिति में 6 दशक से ज्यादा समय से कांग्रेस का कब्जा, इस बार भी प्रधान बनाने की तैयारी

Dungarpur Result : पहली बार पंचायत चुनाव में उतरी BAP, सीटें जीत किया कमाल, भाजपा व कांग्रेस की बढ़ाई धड़कनें

Gold-Silver New Rates : सोने-चांदी के भाव में लगातार गिरावट, जानें नया रेट, डूंगरपुर में शादी के सीजन में बढ़ी खरीदारी

Dungarpur Panchayat Chunav 2026 Results Live Updates: डूंगरपुर जिला परिषद में किसी को नहीं मिला बहुमत, पंचायत समितियों के चुनाव परिणाम जारी

डूंगरपुर: हॉस्टल में फोन पर गुफ्तगू करने से भड़का सीनियर, अगले दिन घेरकर जूनियर का सिर फोड़ा; जान से मारने की भी दी धमकी