डूंगरपुर

राजस्थान की डूंगरपुर पंचायत समिति में 6 दशक से ज्यादा समय से कांग्रेस का कब्जा, इस बार भी प्रधान बनाने की तैयारी

डूंगरपुर पंचायत समिति की 15 में से 10 सीटों पर जीत दर्ज कर कांग्रेस ने एक बार फिर अपना दबदबा कायम रखा है। जानिए 1959 में समिति के गठन से लेकर अब तक के 67 साल के राजनीतिक इतिहास और महिला प्रधानों का पूरा सफर।
2 min read
• •
Updated: 24 Nov 2026, 12:56 PM IST
dungarpur panchayat samiti
डूंगरपुर पंचायत समिति (Photo-Patrika)

डूंगरपुर. डूंगरपुर पंचायत समिति की राजनीति में कांग्रेस का वर्चस्व लगातार कायम है। पंचायत समिति के गठन के बाद अब तक 8 प्रधानों ने कार्यभार संभाला है, लेकिन इनमें केवल तीन बार ही भाजपा अपना प्रधान बनाने में सफल रही। इस बार हुए पंचायत राज चुनाव में भी कांग्रेस ने पूर्ण बहुमत हासिल कर एक बार फिर प्रधान की कुर्सी पर कब्जा बरकरार रखने की स्थिति मजबूत कर ली है। डूंगरपुर पंचायत समिति की 15 सीटों में से कांग्रेस ने 10 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि भाजपा को 2 और बीएपी को 3 सीटें मिली है। ऐसे में कांग्रेस के पास स्पष्ट बहुमत है और अब पार्टी आसानी से अपना प्रधान बना सकेगी। इसके साथ ही पंचायत समिति में कांग्रेस के लंबे राजनीतिक वर्चस्व की परंपरा आगे भी कायम रहने की संभावना है।

भाणजी भाई ने संभाली 15 साल तक कुर्सी

डूंगरपुर पंचायत समिति के राजनीतिक इतिहास में भाणजी भाई पटेल का कार्यकाल सबसे लंबा रहा। वे चार बार प्रधान बने और दूसरी बार फरवरी 1967 में प्रधान बनने के बाद दिसंबर 1981 तक करीब 15 वर्षों तक लगातार इस पद पर रहे। उनके लंबे कार्यकाल के कारण डूंगरपुर पंचायत समिति की राजनीति में उनका नाम प्रमुखता से दर्ज है। इसके बाद वह फरवरी 1985 को फिर से प्रधान की कुर्सी पर बैठे।

8 बार कांग्रेस के प्रधान, तीन बार भाजपा

डूंगरपुर पंचायत समिति में अब तक 11 प्रधान बन चुके हैं। अक्टूबर 1959 में स्वतंत्र पार्टी के अमृतलाल परमार ने प्रधान पद संभाला था। इसके बाद फरवरी 1962 में हकरा भाई प्रधान बने। वे भी स्वतंत्र पार्टी से थे। इसके बाद अमृतलाल परमार ने दोबारा प्रधान पद संभाला और वर्ष 1967 तक इस पद पर रहे। फरवरी 1967 से डूंगरपुर पंचायत समिति की प्रधान की कुर्सी कांग्रेस के कब्जे में रही। भाणजी भाई पटेल ने प्रधान पद संभाला। उनके बाद चंदूलाल अहारी प्रधान बने, जो कांग्रेस से जुड़े हुए थे। इसके बाद भी लगातार कांग्रेस का दबदबा बना रहा।

दो साल रहा प्रशासन काल

दूसरी बार भाणजी भाई पटेल के प्रधान रहने के बाद जनवरी 1993 से जनवरी 1995 तक करीब दो वर्ष तक पंचायत समिति में प्रशासन काल रहा। इस दौरान प्रधान का चुनाव नहीं हुआ और पंचायत समिति का संचालन प्रशासन की ओर से किया गया। इसके बाद फरवरी 1995 में सुंदरदेवी कोटेड ने प्रधान पद संभाला। इसके बाद फिर से फरवरी 2020 से दिसंबर 2020 तक प्रशासन काल रहा। इसके बाद चुनाव होने पर होने पर कांग्रेस ने अपना प्रधान बनाया।

अब तक तीन महिलाएं बनीं प्रधान

डूंगरपुर पंचायत समिति के इतिहास में अब तक तीन महिलाएं प्रधान बन चुकी हैं। फरवरी 1995 में सुंदरदेवी कोटेड पहली महिला प्रधान बनीं। इसके बाद फरवरी 2005 में कांग्रेस की मंजुला रोत ने प्रधान पद संभाला। दिसंबर 2020 में कांता देवी कोटेड तीसरी महिला प्रधान बनीं। इस तरह पंचायत समिति की 67 साल की राजनीतिक यात्रा में महिला प्रधानों की संख्या तीन रही है। यह तीनों महिलाएं कांग्रेस पार्टी से जुडी हुई थी।

Also Read
View All
Dungarpur Result : पहली बार पंचायत चुनाव में उतरी BAP, सीटें जीत किया कमाल, भाजपा व कांग्रेस की बढ़ाई धड़कनें

Gold-Silver New Rates : सोने-चांदी के भाव में लगातार गिरावट, जानें नया रेट, डूंगरपुर में शादी के सीजन में बढ़ी खरीदारी

Dungarpur Panchayat Chunav 2026 Results Live Updates: डूंगरपुर जिला परिषद में किसी को नहीं मिला बहुमत, पंचायत समितियों के चुनाव परिणाम जारी

डूंगरपुर: हॉस्टल में फोन पर गुफ्तगू करने से भड़का सीनियर, अगले दिन घेरकर जूनियर का सिर फोड़ा; जान से मारने की भी दी धमकी

राजस्थान की अनोखी परंपरा: सफेद गाय ने लांघा तोरण, गूंजा खुशहाली का संदेश; खेती से व्यापार तक अच्छे संकेत