डूंगरपुर

घर में सो रहे पति-पत्नी की हत्या,पांच माह की गर्भवती थी महिला

घर में सोए दंपती की अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी। महिला पांच माह की गर्भवती बताई जा रही है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Sep 2022, 6:06 PM IST
husband and wife murder in dungarpur

डूंगरपुर। डूंगरपुर जिले के चौरासी थानांतर्गत बेड़सा रामसौर फला में घर में सोए दंपती की अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी। महिला पांच माह की गर्भवती बताई जा रही है। वारदात की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और वहां ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। पुलिस मौके पर पहुंचीऔर मौका मुआयना किया। हत्या के कारणों का फिलहाल सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

पुलिस के अनुसार ग्राम पंचायत बेड़सा के रामसौर फला में 45 वर्षीय रामा पुत्र कमजी भगोरा और उसकी पत्नी 40 वर्षीया आशा के शव गुरुवार सुबह कवेलूपोश मकान में खाट पर लहूलुहान हालत में मिले। सूचना पर पुलिस अधीक्षक राशि डोगरा, उपाधीक्षक रामेश्वर चौहान, थानाधिकारी भेमजी गरासिया आदि मय जाप्ता मौके पर पहुंचे।

उदयपुर से फोरेंसिंक टीम और डॉग स्क्वायड को बुलवाया कर छानबीन शुरू की। पुलिस के अनुसार रामा की पहली पत्नी से पांच बेटियां थी, जिनकी शादी हो चुकी है। कुछ साल पहले हादसे में पत्नी की मौत के बाद उसने आशा से नाता विवाह किया था। मृतक रामा का अपने भाई से जमीन विवाद भी चल रहा है। ऐसे में पुलिस मामले से जुड़े हर पहलू की गहनता से पड़ताल कर रही है।

Published on: