डूंगरपुर

फिल्मों में काम करने चढ़ा ऐसा जुनून की अपने बच्चों को लेकर घर से भागी विवाहिता!

एक विवाहिता को फिल्मों में काम करने का ऐसा जुनून चढ़ा कि वह अपने दो बच्चों के साथ घर से जेवरात लेकर चली गई।
2 min read
woman

सागवाड़ा। एक विवाहिता को फिल्मों में काम करने का ऐसा जुनून चढ़ा कि वह अपने दो बच्चों के साथ घर से जेवरात लेकर चली गई। पति ने उपखण्ड मजिस्ट्रेट को रिपोर्ट दी। रिपोर्ट में बताया कि पत्नी को फिल्मों में काम करने का शौक दीवानगी की हद तक है इस चक्कर में वह पहले भी घर छोड़ चुकी है।

वरदा हाल सिद्धि कॉलोनी निवासी कलमेश (39) पुत्र मांगीलाल कलाल ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसकी शादी 12 दिसम्बर 2002 को रीति—रिवाज से सीमलवाड़ा निवासी केशवलाल कलाल की पुत्री मीना के साथ हुई थी। शादी के बाद उसके एक बेटी व एक बेटा है। कमलेश के पिता का स्वास्थ्य खराब होने से शनिवार को इलाज के लिए अहमदाबाद लेकर गया था।

सोमवार रात को पिता के साथ वरदा पहुंचा। मंगलवार को कॉलोनी पहुंचने पर मकान का दरवाजा खुला मिला। घर में पत्नी मीना व दोनों बच्चे नहीं थे। पड़ोसियों से पूछने पर पता चला कि मीना बच्चों के साथ रविवार को घर से बाहर निकलते हुए देखा था। घर में छानबीन करने पर 16 तोले के सोने के जेवरात एवं नकदी गायब मिली।

सम्पर्क करने पर मोबाइल स्वीच आॅफ आया। मीना के रिश्तेदार, ससुराल, अहमदाबाद, मुंबई तथा आस—पास खोजबीन की लेकिन कहीं पता नहीं चला। रिपोर्ट में बताया कि मीना पहले भी कई बार फिल्म इण्डस्ट्रीज में काम के नाम पर मुंबई चली गई थी तथा समझा बुझाकर रिश्तेदारों ने वापस भेजा था। कमलेश के अनुसार मीना फिल्म इण्डस्ट्रीज में काम करने का जुनून है तथा बच्चों का भविष्य खराब करने पर आमादा है जबकि दोनों बच्चों को निजी स्कूल में प्रवेश दिलाया है।

Published on:
29 Jun 2018 03:49 pm