डूंगरपुर

Rajkumar Roat : संसद में गूंजी सांसद राजकुमार रोत की आवाज, क्यों अधूरा है बांसवाड़ा-रतलाम रेल प्रोजेक्ट?, जानें और क्या-क्या मांगें उठाई

Rajkumar Roat : सांसद राजकुमार रोत ने डूंगरपुर-बांसवाड़ा-रतलाम रेल परियोजना को शीघ्र पूरा करने, वंदे भारत एक्सप्रेस का किराया कम करने तथा डूंगरपुर को दिल्ली और मुंबई से सीधे जोड़ने की मांग उठाई।

2 min read
बांसवाड़ा-डूंगरपुर के सांसद राजकुमार रोत। फोटो पत्रिका

Rajkumar Roat : बांसवाड़ा-डूंगरपुर के सांसद राजकुमार रोत ने संसदीय क्षेत्र की लंबित रेल परियोजनाओं और महंगे रेल किराए का मुद्दा संसद में उठाया। उन्होंने डूंगरपुर-बांसवाड़ा-रतलाम रेल परियोजना को शीघ्र पूरा करने, वंदे भारत एक्सप्रेस का किराया कम करने तथा डूंगरपुर को दिल्ली और मुंबई से सीधे जोड़ने की मांग उठाई।

सांसद राजकुमार रोत ने कहा कि आदिवासी क्षेत्र की जनता ने 2014 और 2019 में भाजपा को मजबूत समर्थन दिया, लेकिन आज तक बुनियादी सुविधाएं भी पूरी नहीं हो सकीं। उन्होंने सवाल उठाया कि वर्ष 2012 में स्वीकृत डूंगरपुर-बांसवाड़ा-रतलाम रेल परियोजना 13-14 साल बाद भी अधूरी क्यों पड़ी है।

ये भी पढ़ें

Rajasthan Electricity : बिजली उपभोक्ताओं के लिए खुशखबर, अब 5 साल पुराने कटे कनेक्शन हो सकेंगे बहाल, नियमों में हुआ बड़ा बदलाव

बांसवाड़ा में आज तक नहीं पहुंची रेल सुविधा

सांसद राजकुमार रोत ने कहा कि बांसवाड़ा आज भी ऐसा जिला है, जहां रेल सुविधा नहीं पहुंची है। वंदे भारत एक्सप्रेस को लेकर उन्होंने कहा कि डूंगरपुर से अहमदाबाद का किराया करीब 690 रुपए है, जबकि सामान्य ट्रेन में यही दूरी 60-70 रुपए में तय होती है। उन्होंने इसे आमजन, खासकर आदिवासी और मजदूर वर्ग के लिए महंगा बताते हुए किराया घटाने और ट्रेन को सूरत तक बढ़ाने की मांग की।

उदयपुर-बांद्रा ट्रेन को वाया डूंगरपुर चलाने की मांग

सांसद राजकुमार रोत ने दिल्ली कनेक्टिविटी पर कहा कि डूंगरपुर से कोई सीधी ट्रेन नहीं है, जबकि उदयपुर में मेवाड़ और चेतक एक्सप्रेस उपलब्ध हैं, जिन्हें आगे बढ़ाया जा सकता है। मुंबई के लिए भी उन्होंने उदयपुर-बांद्रा ट्रेन को डूंगरपुर वाया चलाने की मांग की।

असरवा-जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन में डूंगरपुर-उदयपुर के मध्य अतिरिक्त जनरल डिब्बे लगाने, बिछीवाडा में ठहराव करने, नई डेमो ट्रेन शुरू करने, डूंगरपुर रेलवे स्टेशन पर एक नंबर प्लेटफॉर्म से 2 और 3 को जोड़ने के लिए एक्सलेटर लगाने, उदयपुर ब्रांदा एक्सप्रेस को डूंगरपुर होकर चलाने, नाथद्वारा से ओखा ट्रेन को उदयपुर, डूंगरपुर, वडोदरा अहमदाबाद से मुम्बई चलाने की मांग रखी।

सांसद राजकुमार रोत ने कहा कि डूंगरपुर रेलवे स्टेशन का नाम डूंगर बरंडा भील के नाम से रखने, लोकशक्ति एक्सप्रेस को अहमदाबाद से बढ़ाकर डूंगरपुर उदयपुर से चलाने, गुजरात मेल एक्सप्रेस को उदयपुर तक बढ़ाने अजमेर जम्मू तवी ट्रेन को डूंगरपुर, उदयपुर से चलाने की मांग रखी।

पहले लंबित परियोजनाएं पूरी होनी चाहिए

सांसद राजकुमार रोत ने नई रेल लाइनों की घोषणाओं पर सवाल उठाते हुए कहा कि पहले लंबित परियोजनाएं पूरी होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने भूमि अधिग्रहण में उचित मुआवजा, बिछीवाड़ा स्टेशन पर ठहराव और स्थानीय मांगों पर भी ध्यान देने की बात कही।

ये भी पढ़ें

Rajasthan Minerals : राजस्थान की बल्ले बल्ले, धरती से निकला खजाना, जिंक-चांदी खनन से सरकार की हुई खूब कमाई

Published on:
18 Mar 2026 09:15 am
Also Read
View All

अगली खबर