
डूंगरपुर ज़िले के सांगवाड़ा में हो रही कांग्रेस संकल्प रैली में पहुंचे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने भाषण में केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की वसुंधरा सरकार पर जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी के भाषण की प्रमुख अंश यहाँ देखें
राहुल गांधी भाषण HIGHLIGHTS -
- राहुल गांधी का भाषण शुरू 3 बजकर 7 मिनट
- पायलट ने राहुल गांधी जिन्दाबाद के लगवाए नारे। धीमी आवाज पर पायलट बोले। जोर से बोलो। दिल्ली तक जाए आवाज।
- इतनी गर्मी में आये धन्यवाद
- कुछ दिन पहले अख़बार में फोटो देखी, सचिन मोटरसाइकिल चला रहे थे- गहलोत पीछे बैठे थे
- ये देख मैंने कहा राजस्थान में कांग्रेस चुनाव जीत गई, कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़ रही है
- कांग्रेस एकजुट होकर चुनाव लड़ रही है
- मैने न तो पायलट जी और गहलोत जी से कुछ कहा, उनकी दोस्ती हुई है
- ये जो दोस्ती हुई है उसका एक और बडा कारण है। हमारे नेताओं ने ये समझ लिया कि बीजेपी की सरकार से राजस्थान की जनता को दुख हो रहा है
- कांग्रेस ने जनता की आवाज़ उठाई है।
- आपके दर्द की आवाज ने पार्टी को जोडा है
- दोनों नेता एक साथ निकल पड़े अच्छी बात है
- मुझे खुशी है कि एक साथ चलने को बोलना पड़ता है, लेकिन इस बार दोनों नेता अचानक ही अपने स्तर से साथ निकले
- मोटरसाइकिल में पेट्रोल का पैसा जनता का नहीं था
- गौरव यात्रा की गाड़ियों का पेट्रोल जनता के पैसों का
- मोदी के मुस्कुराते पोस्टर देखते हो जनता को मालूम होना चाहिए ये आपके पैसे से बना है
- नरेंद्र मोदी, वसुंधरा जी की मार्केटिंग के लिए है जनता का पैसा
- आपकी cm का बिजनेस पार्टनर ललित मोदी, पुत्र को पैसा दिया
- पूरे हिन्दुस्तान का रेल बजट 150000 करोड़
- मोदी ने बुलट ट्रेन का भाषण दिया
- कांग्रेस ने 2000 करोड़ की रेलवे लाइन दी थी उसे कैंसल कर दिया
- जैसे ही कांग्रेस सरकार आएगी। आदिवासी अंचल में दो हजार करोड़ रुपए की रेलवे लाइन फिर से प्रांभर की जाएगी।
- राहुल की जुबान फिसली बोले - 526 रुपये में खरीदा प्लेन
- मोदी खुद फ़्रांस गए, साथ में अनिल अम्बानी भी गए
- मोदी अनिल अम्बानी को कांट्रेक्ट देते हैं, 1600 करोड़ प्रति हवाई जहाज
- यूपीए में 126 हवाई जहाज ख़रीदे, मोदी सरकार ने उतनी राशि में 36 ख़रीदे
- मोदी मुझसे आँख नहीं मिला पाए
- - मोदी से इस मामले में सवाल किया तो वे आंख में आंख नही मिला सके
- मोदी कहते हैं कि मैने देश का चौकीदार हूं
- मोदी चौकीदार बनने की बात करते रहते हैं, आज ये आवाज उठ रही है कि गली-गली में शोर है देश का चौकीदार चोर है
- गली गली में शोर है, हिन्दुस्थान का चोकीदार चोर है
- नोटबन्दी की लाइन में सब गरीब लाइन में थे, कोई बड़ा लाइन में नही था
- 9 हजार करोड़ चोरी कर माल्या देश से भागता है, तो फाइनेंस मिनिस्टर से मिलता है