5 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डूंगरपुर में पेट्रोल पंप संचालक की टीचर पत्नी की संदिग्ध मौत, दरवाजे का लॉक तोड़कर घुसी पुलिस

डूंगरपुर के आजाद नगर में पेट्रोल पंप संचालक निलेश जैन की पत्नी अनामिका जैन अपने घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिलीं। पति ने काफी देर तक गेट खटखटाने के बाद पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
2 min read
Google source verification
Dungarpur Petrol Pump Owner Wife Dead

मृतका अनामिका जैन (पत्रिका फोटो)

Dungarpur Petrol Pump Owner Wife Dead: राजस्थान के डूंगरपुर शहर में आजाद नगर निवासी एक पेट्रोल पंप संचालक की पत्नी घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गईं। मृतका की पहचान 45 वर्षीया अनामिका जैन के रूप में हुई है, जो एक सरकारी स्कूल में शिक्षिका के पद पर कार्यरत थीं। घटना के समय मृतका घर पर अकेली थीं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस के अनुसार, घटना मंगलवार (4 अगस्त) शाम की है। मृतका के पति निलेश जैन का डूंगरपुर में सागवाड़ा-आसपुर रोड पर पेट्रोल पंप है। मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे जब निलेश काम खत्म करके अपने घर आजाद नगर लौटे, तो घर का मेन दरवाजा अंदर से बंद था।

उन्होंने काफी देर तक दरवाजा खटखटाया और पत्नी को आवाजें दीं, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। करीब आधे घंटे तक लगातार प्रयास करने के बाद, जब कोई हलचल नहीं हुई तो निलेश ने घबराकर पड़ोसियों, रिश्तेदारों और पुलिस को बुलाया।

अंदर बेसुध पड़ी थीं शिक्षिका

पड़ोसियों की मदद से किसी तरह घर का मुख्य दरवाजा तोड़ा गया। अंदर प्रवेश करने पर परिजनों ने देखा कि अनामिका जैन जमीन पर बेसुध अवस्था में पड़ी हुई थीं। उन्हें होश में लाने का प्रयास किया गया, लेकिन उनकी ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।

इसके बाद शाम करीब 7:15 बजे परिजन तुरंत उन्हें लेकर डूंगरपुर के जिला अस्पताल पहुंचे। वहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

कोतवाली थाने के एएसआई विपिन सिंह ने बताया, पति निलेश जैन ने बुधवार (5 अगस्त) सुबह पुलिस में घटना की लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने बुधवार सुबह शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस अब हर पहलू से मामले की जांच कर रही है, ताकि मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके।

बता दें कि निलेश और अनामिका जैन के दो बेटे हैं और दोनों शादीशुदा हैं। बड़ा बेटा राहुल जैन (25 वर्ष) गुजरात के सूरत में एक कंपनी में इंजीनियर है, जबकि छोटा बेटा अग्रिम जैन (21 वर्ष) उदयपुर से फार्मेसी की पढ़ाई कर रहा है। अनामिका के ससुर पृथ्वीराज जैन जिला उद्योग विभाग में अधिकारी रह चुके हैं।

बड़ी खबरें

View All

डूंगरपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग