Dungarpur : राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय ने दीपावली बोनस की राशि में वृद्धि कर सम्पूर्ण राशि नकद देने एवं विद्यालय रंगरोगन के आदेश पर समय सीमा बढ़ाने की मांग की है।
Dungarpur : राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय ने दीपावली बोनस की राशि में वृद्धि कर सम्पूर्ण राशि नकद देने एवं विद्यालय रंगरोगन के आदेश पर समय सीमा बढ़ाने की मांग की है। संगठन के जिला अध्यक्ष शंकरलाल कटारा, जिला मंत्री सुदर्शन सिंह चौहान एवं जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह चौहान ने बताया दीपावली त्योहार में महज एक सप्ताह का समय शेष रहने के उपरांत अभी तक बोनस राशि की घोषणा नहीं की गई है। जिससे राज्य कर्मियों को समय पर बोनस राशि मिलने पर संदेह है। वहीं दूसरी और महंगाई के हिसाब से पिछले 9 वर्षों से बोनस राशि में बढ़ोतरी भी नहीं की गई है। बोनस राशि की 25 फीसदी राशि जीपीएफ में जमा कर दी जाती है।
इससे कर्मचारियों में असंतोष व्याप्त है। संगठन का आग्रह है कि महंगाई को देखते हुए बोनस राशि में वृद्धि कर कर्मचारियों को संपूर्ण बोनस राशि नकद देने की तत्काल घोषणा की जानी चाहिए।
संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ.ऋषिन चौबीसा, मंडल उपाध्यक्ष देवीलाल पाटीदार एवं विभाग संगठन मंत्री प्रवीण जैन ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देश पर शिक्षा निदेशालय में समस्त विद्यालयों में रंगरोगन करने का विभागीय आदेश जारी किया गया है। दीपावली में महज एक सप्ताह का ही समय शेष है। ऐसे में इतने कम समय में एवं साथ ही अवकाश काल होने से रंगरोगन कार्य संभव नहीं है। अत: इस आदेश पर पुनर्विचार किया जाना चाहिए।
रामसौर में राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित त्रिवेदी, प्रदेश अतिरिक्त महामंत्री अशोक गामोठ, प्रदेश संगठन मंत्री प्रकाश त्रिवेदी, प्रदेश ऑडिटर मानशंकर पाटीदार ने शिक्षा निदेशक बीकानेर को पत्र लिखकर पिछले पांच माह सें एमडीएम कन्वर्जन राशि जमा नहीं होने से एमडीएम संचालन में हो रही समस्या की जानकारी दी हैं। साथ ही बकाया राशि जारी करने एवं आगामी एमडीएम संचालन के लिए दो से तीन माह की राशि अग्रिम देने को कहा हैं।
वहीं स्कूलों मे आधा सत्र बीत जाने के बाद भी ग्रांट की 25 फीसदी राशि ही जारी होने पर संगठन ने इस राशि को जुलाई माह में एक साथ जारी करने, स्कूलों में रंग-रोगन एवं दीपावली जैसे पर्वो पर रोशनी के लिए अलग सें बजट जारी करने की भी मांग की है। साथ ही 40 फीसदी से कम अंक लाने वाले विषयाध्यापकों की सूची को संगठन ने अनुचित ठहराते हुए शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्त करने सहित स्कूलों मे रिक्त विषयाध्यापकों के पद भरने की मांग की है।
जिलाध्यक्ष अरविंद पाटीदार, जिला मंत्री भूपेंद्र सिंह याला ने बताया कि गत वर्षों में सरकार द्वारा कोरोना महामारी के समय शिक्षकों को दीपावली बोनस को 25 फीसदी कम दिया गया था। किंतु गत दो वर्षों से महामारी के चले जाने के उपरांत भी सरकार शिक्षकों को वहीं बोनस दे रही है। जिस पर संगठन ने सरकार से की पूरा बोनस देने की मांग की है।