25 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Road Accident: तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से इकलौता चिराग बुझा, परिवार में मचा कोहराम, ट्यूशन से लौट रहा था घर

Tractor-Bike Accident in Dungarpur: आसपुर क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बड़ा सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक युवक की मौत हो गई और दंपति गंभीर घायल हो गए।

less than 1 minute read
Google source verification
Road Accident, Road Accident in Dungarpur, Tractor-Bike Accident, Tractor-Bike Accident in Dungarpur, Tractor-Bike Accident in Rajasthan, रोड एक्सीडेंट, रोड एक्सीडेंट इन डूंगरपुर, ट्रैक्टर-बाइक एक्सीडेंट, ट्रैक्टर-बाइक एक्सीडेंट इन डूंगरपुर, ट्रैक्टर-बाइक एक्सीडेंट इन राजस्थान

मृतक पुष्पेंद्र सिंह। फाइल फोटो- पत्रिका

पूंजपुर। आसपुर थाना क्षेत्र के बड़ौदा गोठड़ा मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने दो बाइकों को टक्कर मार दी। इससे एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई, वहीं दूसरी बाइक पर सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार गोठड़ा निवासी विनोद पुत्र प्रभुलाल चौबीसा अपनी पत्नी हेमलता के साथ बनकोड़ा से अपने घर जा रहे थे।

वहीं गोठड़ा निवासी पुष्पेंद्र सिंह पुत्र भवान सिंह भी रिश्तेदार छत्तर सिंह की बाइक पर सवार होकर आगे जा रहे थे। इसी बीच बड़ौदा गोठड़ा मार्ग पर पंचोलिया हनुमान मंदिर के पास पीछे से तेज गति से आए ट्रैक्टर की टक्कर से दोनों बाइक सवार घायल हो गए।

पति-पत्नी घायल

घटना की सूचना पर परिजन चारों घायलों को आसपुर चिकित्सालय ले गए, जहां चिकित्सकों ने पुष्पेंद्र सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल दंपति का प्राथमिक उपचार के बाद डूंगरपुर रेफर किया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें यहां से उदयपुर रेफर किया गया, जहां उपचार चल रहा है। इधर मृतक के शव का आसपुर थाने से एएसआई महिपाल सिंह ने परिजनों की रिपोर्ट पर पोस्टमार्टम करवा कर सुपुर्द किया।

यह वीडियो भी देखें

ट्यूशन से घर जा रहा था युवक

मृतक पुष्पेंद्र सिंह अपने पिता की इकलौती संतान था, जो आसपुर के एक निजी स्कूल में कक्षा बारहवीं में पढ़ रहा था। वह शाम को बड़ौदा से ट्यूशन पढ़कर अपने एक रिश्तेदार की बाइक पर बैठकर घर जा रहा था, तभी हादसा हो गया। हादसे की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। वहीं घायल दंपति विनोद चौबीसा और उनकी पत्नी हेमलता बनकोड़ा से अपने बेटे की 11 मार्च को होने वाली शादी के लिए जेवरात लेकर गांव लौट रहे थे।