डूंगरपुर

Rajasthan: पुलिस से बचने के लिए मुंडवाया सिर, फिर भी चढ़ गए पुलिस के हत्थे; 2 गिरफ्तार, एक बाल अपचारी डिटेन

खिलाडिय़ों के ऑटो रिक्शा पर पथराव कर उनके साथ लूटपाट करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और एक बाल अपचारी को डिटेन किया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Sep 2025, 10:37 PM IST
dungarpur news
Photo- Patrika Network

डूंगरपुर के करहाता स्कूल के पास कुछ दिनों पहले खिलाडिय़ों के ऑटो रिक्शा पर पथराव कर उनके साथ लूटपाट करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और एक बाल अपचारी को डिटेन किया। आरोपियों ने अपनी पहचान छिपाने के लिए सिर मुंडवा दिया था। इसके बावजूद वे पुलिस की पकड़ से बच नहीं पाए।

दोवड़ा थाना के थानाधिकारी ने बताया कि नया गांव निवासी सुमित्रा राउमावि गड़ामौरया स्कूल में तृतीय श्रेणी प्रयोगशाला सहायक के पद पर नियुक्त है। उनकी स्कूल की बालिका वर्ग की टीम छह सितंबर को जिला स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए राउमावि धावड़ी गई थी। टीम के खिलाडी शाम को मैच खेलकर ऑटो रिक्शा से वापस आ रहे थे। रास्ते में एक बाइक पर तीन युवक आए। युवकों ने ऑटो रिक्शा के आगे बाइक आड़ी खड़ी कर दी और पथराव कर खिलाडिय़ों के साथ मारपीट करने लगे।

इस दौरान युवक सुमित्रा का पर्स मोबाइल व ऑटो रिक्शा चालक का मोबाइल छीनकर भाग गए। पुलिस ने वस्सी दोवड़ा निवासी रमेश, चंदूलाल को गिरफ्तार किया और एक बाल अपचारी को डिटेन किया। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी मौज मस्ती के लिए लोगों से लूटपाट करते थे।

Updated on:
9 Sep 2025, 10:37 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Dungarpur Panchayat Chunav 2026 Results Live Updates: डूंगरपुर जिला परिषद में किसी को नहीं मिला बहुमत, पंचायत समितियों के चुनाव परिणाम जारी

डूंगरपुर: हॉस्टल में फोन पर गुफ्तगू करने से भड़का सीनियर, अगले दिन घेरकर जूनियर का सिर फोड़ा; जान से मारने की भी दी धमकी

राजस्थान की अनोखी परंपरा: सफेद गाय ने लांघा तोरण, गूंजा खुशहाली का संदेश; खेती से व्यापार तक अच्छे संकेत

Dungarpur Crime: दिवाली पर अमानवीयता की हद! 7 दिन के नवजात को पुलिया के नीचे फेंका, टूटी पैर की हड्डी; ICU में भर्ती

Rajasthan ACB: MLC बनाने की एवज में रिश्वत ले रहा था डॉक्टर, एसीबी ने डूंगरपुर में 1 हजार लेते रंगे हाथों दबोचा