डूंगरपुर

Dungarpur News: लड़की को बार-बार कॉल कर परेशान करने वाले 2 पुलिसकर्मी सस्पेंड, दोनों सगे भाई निकले

Dungarpur News: डूंगरपुर में लड़की को बार-बार कॉल कर परेशान करने की शिकायत पर एसपी ने दो हेड कांस्टेबलों को निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी। आरोपी वीपेंद्र सिंह और जितेंद्र सिंह सगे भाई हैं। दोनों के खिलाफ लड़की की लिखित शिकायत के बाद कार्रवाई की गई।
2 min read
• •
Updated: 1 Jul 2026, 5:35 PM IST
Dungarpur Two Constable Suspended
जितेंद्र सिंह और विपेंद्र सिंह (पत्रिका फोटो)

Dungarpur Two Constable Suspended: डूंगरपुर: राजस्थान के डूंगरपुर जिले से खाकी को शर्मसार करने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है। एक लड़की को बार-बार फोन कर प्रताड़ित करने और परेशान करने के आरोप में डूंगरपुर पुलिस अधीक्षक (SP) मनीष कुमार ने सख्त रुख अपनाया है।

बता दें कि एसपी मनीष कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में संलिप्त दो सगे भाई कांस्टेबलों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही दोनों के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से महकमे में हड़कंप मच गया है।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, पीड़ित लड़की पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान थी। उसने हाल ही में डूंगरपुर पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के समक्ष उपस्थित होकर एक लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। लड़की का आरोप था कि कांस्टेबल वीपेंद्र सिंह और जितेंद्र सिंह उसे लगातार फोन कर परेशान कर रहे हैं।

लड़की ने अपनी शिकायत में बताया कि उसने दोनों पुलिसकर्मियों को कई बार फोन न करने की चेतावनी दी और मना किया। लेकिन इसके बावजूद उनकी हरकतों में कोई सुधार नहीं आया। दोनों ने उसका फोन पर पीछा करना और परेशान करना जारी रखा।

सगे भाई हैं दोनों आरोपी पुलिसकर्मी

इस मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी दोनों कांस्टेबल आपस में सगे भाई हैं और जिले के अलग-अलग थानों व विभागों में तैनात थे। आरोपी जितेंद्र सिंह चीतरी थाने में तैनात था। जबकि दूसरा आरोपी वीपेंद्र सिंह रिजर्व पुलिस लाइन में कार्यरत था। बताया जा रहा है कि वीपेंद्र सिंह की कुछ समय पहले ही कांस्टेबल पद से हेड कांस्टेबल के पद पर पदोन्नति हुई थी।

लड़की की इस गंभीर शिकायत को डूंगरपुर पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने अत्यंत संवेदनशीलता से लिया। महिलाओं के खिलाफ अपराध और पुलिसकर्मियों द्वारा अनुशासनहीनता को कतई बर्दाश्त न करने की नीति के तहत एसपी ने दोनों भाइयों वीपेंद्र सिंह और जितेंद्र सिंह को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया। निलंबन अवधि के दौरान दोनों का मुख्यालय पुलिस लाइन तय किया गया है।

पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों का कहना है कि जनता की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने वाले ही अगर इस तरह की हरकतों में लिप्त पाए जाएंगे, तो उनके खिलाफ कानून के मुताबिक सख्त से सख्त कदम उठाए जाएंगे। फिलहाल, दोनों कांस्टेबलों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है, जिसकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Updated on:
1 Jul 2026, 5:35 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Dungarpur Result : पहली बार पंचायत चुनाव में उतरी BAP, सीटें जीत किया कमाल, भाजपा व कांग्रेस की बढ़ाई धड़कनें

Gold-Silver New Rates : सोने-चांदी के भाव में लगातार गिरावट, जानें नया रेट, डूंगरपुर में शादी के सीजन में बढ़ी खरीदारी

Dungarpur Panchayat Chunav 2026 Results Live Updates: डूंगरपुर जिला परिषद में किसी को नहीं मिला बहुमत, पंचायत समितियों के चुनाव परिणाम जारी

डूंगरपुर: हॉस्टल में फोन पर गुफ्तगू करने से भड़का सीनियर, अगले दिन घेरकर जूनियर का सिर फोड़ा; जान से मारने की भी दी धमकी

राजस्थान की अनोखी परंपरा: सफेद गाय ने लांघा तोरण, गूंजा खुशहाली का संदेश; खेती से व्यापार तक अच्छे संकेत