दुर्ग

BJP Leader Brother Assault: पुलिस पर मारपीट का आरोप! भाजपा नेता के भाई को बंदूक के बट से मारा, VIDEO वायरल

BJP Leader Brother Assault: दुर्ग के छावनी थाना क्षेत्र में भाजपा नेता आनंद साहू के भाई नागेश साहू के साथ पुलिसकर्मियों द्वारा मारपीट का आरोप लगा है।

less than 1 minute read
Mar 15, 2026
पुलिस पर मारपीट का आरोप (photo source- Patrika)

BJP Leader Brother Assault: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस और एक भाजपा नेता के भाई के बीच हुई कथित मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें एक पुलिसकर्मी युवक को धक्का देते और बंदूक के बट से मारते हुए दिखाई दे रहा है। जानकारी के अनुसार यह मामला छावनी थाना क्षेत्र का है।

ये भी पढ़ें

Crime News: सत्ता की हनक? पूर्व गृहमंत्री के बेटे ने कार से ठेले को मारी टक्कर, बुजुर्ग से मारपीट का आरोप, थाने में भी किया हंगामा

जानें पूरा मामला…

बताया जा रहा है कि भाजपा किसान मोर्चा राजनांदगांव के जिला उपाध्यक्ष आनंद साहू के छोटे भाई नागेश साहू किसी काम से भिलाई आए हुए थे। 12 मार्च की रात वे पावर हाउस रेलवे स्टेशन के पास कुछ परिचितों के साथ खड़े थे। इसी दौरान छावनी थाने में पदस्थ दो कॉन्स्टेबल लव पांडेय और राकेश चौधरी वहां पहुंचे और स्टेशन के आसपास खड़े लोगों को हटाने लगे। पुलिस को देखकर कई लोग वहां से चले गए, लेकिन नागेश साहू और उनके साथी वहीं खड़े रहे।

BJP Leader Brother Assault: औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई

आरोप है कि इसी बात को लेकर कॉन्स्टेबल राकेश चौधरी ने बंदूक को उल्टा पकड़कर उसके बट से नागेश साहू पर वार किया और फिर उनका कॉलर पकड़कर उन्हें पीछे की ओर धक्का दे दिया। इसके बाद उन्हें वहां से हट जाने के लिए कहा गया।

घटना के बाद भाजपा नेता आनंद साहू ने पुलिसकर्मियों पर नशे की हालत में दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि वे इस मामले में पुलिस अधीक्षक से मिलकर शिकायत करेंगे और कार्रवाई की मांग करेंगे। हालांकि इस घटना को लेकर अभी तक थाने में औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

Published on:
15 Mar 2026 10:40 am
Also Read
View All

अगली खबर