दुर्ग

BJP Leader Suspended: बीजेपी नेता के खेत में अफीम मिलने से हड़कंप, पार्टी ने किया सस्पेंड, भूपेश बघेल भी मौके पर पहुंचे

BJP Leader Suspended: भाजपा नेता के खेत में अवैध अफीम की खेती मिलने के बाद पार्टी ने उन्हें सस्पेंड कर दिया है।

2 min read
Mar 07, 2026
बीजेपी नेता के खेत में अफीम की खेती (photo source- Patrika)
बीजेपी नेता के खेत में अफीम की खेती (photo source- Patrika)

BJP Leader Suspended: दुर्ग जिले के समोदा गांव में भाजपा नेता के खेत में अफीम की अवैध खेती मिलने के बाद मामला गर्मा गया। सूचना मिलने पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मौके पर पहुंचे। उनके पहुंचने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण भी खेत की ओर पहुंचने लगे। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने लोगों को अंदर जाने से रोक दिया, जिस दौरान ग्रामीणों और पुलिस के बीच बहस और हल्की झूमाझटकी की स्थिति बन गई।

चोरी-छिपे की जा रही थी अफीम की खेती

इलाके में एहतियात के तौर पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस को इस संबंध में सूचना मिलने के बाद 6 मार्च को खेत में छापा मारा गया था। कार्रवाई के दौरान करीब डेढ़ एकड़ जमीन पर अफीम के पौधे पाए गए। यह खेत समोदा गांव में भाजपा किसान मोर्चा से जुड़े नेताओं का बताया जा रहा है, जहां चोरी-छिपे अफीम की खेती की जा रही थी।

BJP Leader Suspended: इलाके में तनावपूर्ण माहौल बन गया…

वहीं भाजपा नेताओं का कहना है कि उन्हें इस खेती के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। उनका दावा है कि जमीन किसी व्यक्ति को अधिया पर दी गई थी, जिसके बाद वहां यह खेती की गई। फिलहाल पुलिस ने मौके पर जांच शुरू कर दी है और मामले में संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद इलाके में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है और पुलिस पूरी स्थिति पर नजर रखे हुए है।

Updated on:
07 Mar 2026 02:13 pm
Published on:
07 Mar 2026 12:55 pm