दुर्ग

#CG Board Result : फार्मासिस्ट का बेटा बना टॉपर, डॉक्टर बनकर करना चाहता है समाज की सेवा, टॉपर्स की कहानी, उनकी जुबानी

लक्ष्य तय हो तो उसे प्राप्त करने में कोई परेशानी नहीं होती। यह कहना है महावीर जैन स्कूल के मेधावी छात्र शुभम गंधर्व का।
2 min read
• •
Updated: 9 May 2018, 12:51 PM IST
patrika

दुर्ग . लक्ष्य तय हो तो उसे प्राप्त करने में कोई परेशानी नहीं होती। यह कहना है महावीर जैन स्कूल के मेधावी छात्र शुभम गंधर्व का। शुभम ने बारहवीं बोर्ड की परीक्षा में प्रावीण्य सूची में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। शुभम ने बताया कि दसवीं का परिणाम आशा अनुरूप नहीं आने के बाद भी उन्होंने हिम्मत नहीं छोड़ी और लक्ष्य तय कर बारहवीं की तैयारी की। शुभम के बायोलॉजी विषय लेकर 97.20 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं।

नहीं सोचा था तीसरा स्थान मिलेगा
जिला अस्पताल के फार्मासिस्ट रमन गंधर्व के बेटे और दो भाई बहनों में सबसे बड़े शुभम का कहना है कि उसे प्रावीण्य सूची में जगह मिलने की पूरी उम्मीद थी, लेकिन तीसरा स्थान मिलेगा यह सोचा नहीं था। शुभम ने बताया कि उसने माता -पिता व स्कूल के शिक्षकों की प्रेरणा से लक्ष्य बनाकर तैयारी की। स्कूल के शिक्षकों ने इसमें विशेष योगदान दिया।

डॉक्टर बनकर करना चाहते हैं मरीजों का उपचार
शुभम ने बताया कि दसवी में भी उन्होंने जमकर मेहनत की थी, लेकिन परिणाम संतोषजनक नहीं रहा। हालांकि बाद में रि-वैल्युवेशन में परिणाम ९४.५ प्रतिशत रहा। तभी से लक्ष्य बना लिया था कि १२ वीं की परीक्षा में प्रावीण्य सूची में जगह जरूर बनाएगा, इसीलिए उन्होंने लक्ष्य बनाकर तीन से पांच घंटे हर दिन मेहनत की।शुभम का कहना है कि वह आगे एमबीबीएस की पढ़ाई कर डॉक्टर बनना चाहता है।

CGBSE 2018 से सम्बंधित हर ख़बर की लेटेस्ट अपडेट के लिए कहा क्लिक करें: CLICK HERE

दुर्ग संभाग के छह होनहारों ने मारी बाजी
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल पहली बार दसवीं और बारहवीं का रिजल्ट एक साथ जारी कर दिया। १२ वीं बोर्ड में दुर्ग संभाग के सात होनहार छात्रों ने टॉप १० में जगह बनाई है। दुर्ग के अलावा भिलाई, राजनांदगांव और बालोद के छात्रों ने एजुकेशन हब का डंका एक बार फिर पूरे छत्तीसगढ़ में बजा दिया है। दुर्ग के महावीर जैन स्कूल के छात्र शुभम गंवर्ध ने ९७.२० प्रतिशत अंक अर्जित कर पूरे प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं भिलाई के शंकुतला विद्यालय रामनगर के छात्र शुभम कुमार गुप्ता ने भी ९७.२० अंक अर्जित कर तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

CGBSE 2018 Topper: इंटरव्यू और कहानी के लिए: CLICK HERE

Published on: