CG Assembly Election 2023 : विधानसभा चुनाव के लिए विधानसभावार तीन केंद्रों से मतदान दलों को सामग्री वितरण कर मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया जाएगा।
दुर्ग। CG Assembly Election 2023 : विधानसभा चुनाव के लिए विधानसभावार तीन केंद्रों से मतदान दलों को सामग्री वितरण कर मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया जाएगा। वहीं मतदान के बाद मतदान दलों द्वारा शंकराचार्य कॉलेज में मतदान सामग्री जमा कराया जाएगा। इसके लिए कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी पुष्पेन्द्र मीणा ने मतदान सामग्री वितरण के लिए नोडल व सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।
जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार विधानसभा क्षेत्र दुर्ग ग्रामीण व अहिवारा के सामग्री वितरण केन्द्र शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के लिए आयुक्त नगर पालिक निगम रिसाली आशीष देवांगन, विधानसभा क्षेत्र पाटन, दुर्ग शहर, साजा (आंशिक) व बेमेतरा (आंशिक) में सामग्री वितरण केन्द्र मानस भवन के लिए आयुक्त नगर पालिक निगम लोकेश चन्द्राकर और विधानसभा क्षेत्र भिलाई नगर व वैशाली नगर में सामग्री वितरण केन्द्र शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्वाशासी महाविद्यालय (साइंस कॉलेज) के लिए आयुक्त नगर पालिक निगम भिलाई चरोदा अजय त्रिपाठी नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए है। आयुक्त नगर पालिक निगम दुर्ग तीनों वितरण केन्द्र के संपूर्ण कार्य के नोडल अधिकारी रहेंगे।
विधानसभा पाटन, दुर्ग ग्रामीण, दुर्ग शहर, भिलाई नगर, वैशाली नगर, अहिवारा, साजा (आंशिक), बेमेतरा (आंशिक) में सामग्री वापसी केन्द्र श्रीशंकराचार्य इंजीनियरिंग महाविद्यालय जुनवानी भिलाई के लिए नोडल अधिकारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत दुर्ग अश्वनी देवांगन, सहायक नोडल आयुक्त नगर पालिक निगम रिसाली आशीष देवांगन, आयुक्त नगर पालिक निगम दुर्ग लोकेश चन्द्राकर व आयुक्त नगर पालिक निगम भिलाई चरोदा अजय त्रिपाठी को नियुक्त किया है।
सामग्री वितरण व वापसी और मतगणना स्थल पर सीसी टीवी व कैमरा औरा वीडियोग्राफी व्यवस्था के लिए आयुक्त नगर पालिक निगम भिलाई चरोदा अजय त्रिपाठी, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग, कार्यपालन अभियंता लोकनिर्माण विभाग (वि.या.), लोक निर्माण विभाग एसडीओ, लोकनिर्माण विभाग (वि. एवं या.) एसडीओ, उपसंचालक जनसंपर्क विभाग व कैमरामेन जनसंपर्क विभाग नियुक्त किया गया है।