31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Assembly Election 2023 : चुनाव लडऩे मची होड़, आखिरी दिन सबसे ज्यादा भरे गए नामांकन, आज से होगी जांच

CG Assembly Election 2023 : विधानसभा-2023 के लिए नामांकन दाखिले के आखिरी दिन 20 अक्टूबर को रिटर्निंग अफसरों के कक्ष के सामने अभ्यर्थियों की कतार लगी रही।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजनंदगांव

•

image

Kanakdurga jha

•

Updated: 21 Oct 2023, 10:13 AM IST

namankan_election.jpg

राजनांदगांव. CG Assembly Election 2023 : विधानसभा-2023 के लिए नामांकन दाखिले के आखिरी दिन 20 अक्टूबर को रिटर्निंग अफसरों के कक्ष के सामने अभ्यर्थियों की कतार लगी रही। राजनीतिक उठापटक के बीच आखिरी ही दिन बड़ी संख्या में नाम-निर्देशन पत्र जमा किए गए। राजनांदगांव के साथ ही सभी विधानसभा के लिए बड़ी संख्या में प्रत्याशी सामने आएं हैं।

जमा किए गए आवेदनों की जांच 21 अक्टूबर से शुरू हो जाएगी। २३ अक्टूबर तक नाम वापसी की प्र्रक्रिया होगी फिर चुनाव चिन्ह का आवंटन होते ही सभी विधानसभा की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी कि कितने अभ्यर्थी मैदान में हैं और कितने लोगों ने नाम वापस कर लिया है। नाम वापसी की प्रक्रिया के साथ ही यह भी स्पष्ट हो जाएगा कि किन नेताओं ने पार्टी से बगावत की है। कुछ नेताओं ने पार्टी लाइन से हटकर नाम-निर्देशन पत्र जमा कर दिया है।

यह भी पढ़ें : पुलिस विभाग में भर्ती का रास्ता साफ.. हाईकोर्ट ने कहा आयोग से अनुमति लेकर भर्ती करें

रूठों का मनाने का दौर चल रहा

इसलिए प्रमुख राजनीतिक दलों का चुनावी समीकरण गड़बड़ाने के आसार बन रहे हैं। इसलिए अभी से ही रूठों को मनाने का दौर भी चल रहा है। राजनीतिक दलों की ओर से २० अक्टूबर को नामांकन दाखिले के आखिरी दिन पूरी प्रक्रिया पर नजर रखी गई। देखा जा रहा था कि कौन-कौन नामांकन भर रहे हैं। इस हिसाब से राजनीतिक दलों की ओर से रणनीति तय की जाएगी।

यह भी पढ़ें : शरद पूर्णिमा पर ग्रहण का साया... 28 अक्टूबर को होगा चंद्रग्रहण
मोहला-मानपुर में 12 ने खरीदा पर 11 नामांकन दाखिल

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 78 मोहला-मानपुर के अंतर्गत नाम निर्देशन पत्र क्रय करने के आखिरी दिन 1 अभ्यर्थी के द्वारा नाम निर्देशन पत्र क्रय किया गया। नाम निर्देशन पत्र क्रय करने के आखिरी दिन तक कुल 12 अभ्यर्थियों के द्वारा नाम निर्देशन पत्र क्रय किया गया। आखिरी दिन तक कुल 11 अभ्यर्थियों के द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया गया। केवल एक अभ्यर्थी द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल नहीं किया गया है। जिला निर्वाचन शाखा से मिली जानकारी के अनुसार नामांकन पत्रों की जांच 21 अक्टूबर से शुरू हो जाएगी। नाम वापसी एवं प्रतीक चिन्ह का आवंटन 23 को होगा।

राजनांदगांव में अभ्यर्थियों की संख्या अधिक

नाम-निर्देशन पत्र जमा करने के आखिरी दिन कलेक्टोरेट में भीड़ लगी रही। खबर है कि सबसे ज्यादा नाम-निर्देशन पत्र राजनांदगांव विधानसभा सीट के लिए भरा गया है। डोंगरगढ़, डोंगरगांव और खुज्जी विधानसभा के लिए भी भाजपा-कांग्रेस के अलावा अन्य दलों की ओर से प्रत्याशी उतारे गए हैं। खैरागढ़ में कांग्रेस की ओर से रैली निकालकर शक्तिप्रदर्शन करने के बाद नामांकन दाखिल किया गया। यहां से भी कई निर्दलीय प्रत्याशी सामने आएं हैं।