31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शरद पूर्णिमा पर ग्रहण का साया… 28 अक्टूबर को होगा चंद्रग्रहण

Sharad Purnima 2023 : सत्यनारायण मंदिर समिति द्वारा संस्कारधानी नगरी में सनातन संस्कृति के विभिन्न त्योहारों को सार्वजनिक रूप से बड़ी श्रद्धा, भक्ति के साथ मनाया जाता है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजनंदगांव

•

image

Kanakdurga jha

•

Updated: 21 Oct 2023, 9:58 AM IST

शरद पूर्णिमा पर ग्रहण का साया... 28 अक्टूबर को होगा चंद्रग्रहण

शरद पूर्णिमा पर ग्रहण का साया... 28 अक्टूबर को होगा चंद्रग्रहण

राजनंदगांव। Sharad Purnima 2023 : सत्यनारायण मंदिर समिति द्वारा संस्कारधानी नगरी में सनातन संस्कृति के विभिन्न त्योहारों को सार्वजनिक रूप से बड़ी श्रद्धा, भक्ति के साथ मनाया जाता है। शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्रीसत्यनारायण भगवान का विशेष श्रृंगार किया जाता है।

यह भी पढ़ें : CG Weather Update : तापमान लुढक़ा, आने लगीं ठंडी हवाएं, उमस से थोड़ी राहत

रात्रि में भजन संध्या आयोजित की जाती है । मेवा युक्त खीर विशेष रूप से तैयार की जाती है जो मध्यरात्रि को आरती के बाद भक्तों को प्रसाद स्वरूप वितरित की जाती है । इस वर्ष 28 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा के दिन चंद्रग्रहण है। इसलिए श्री सत्यनारायण मंदिर समिति इस वर्ष शरद पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन नहीं करेगी।

यह भी पढ़ें : चावल घोटाला: राइस मिल एसोसिएशन अध्यक्ष, भाजपा नेता और ट्रांसपोर्टर पर कार्रवाई


मंदिर समिति के अध्यक्ष अशोक लोहिया ने बताया कि इस वर्ष शरद पूर्णिमा 28 अक्टूबर को दोपहर ४.5 बजे से चंद्रग्रहण का सूतक लगेगा। रात्रि में 1.०5 बजे ग्रहण लगेगा जो रात्रि 2.23 बजे शुद्ध होगा। अत: मंदिर में आयोजित होने वाला शरद पूर्णिमा महोत्सव इस वर्ष नहीं होगा एवं खीर प्रसादी नहीं बाटी जाएंगी।