31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Weather Update : तापमान लुढक़ा, आने लगीं ठंडी हवाएं, उमस से थोड़ी राहत

CG Weather Update : तापमान में आई एक डिग्री की गिरावट के बाद शुक्रवार को पारा 32.6 दर्ज हुआ। बहुत तेज धूप नहीं रही।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Kanakdurga jha

•

Updated: 21 Oct 2023, 9:44 AM IST

CG Weather Update : तापमान लुढक़ा, आने लगीं ठंडी हवाएं, उमस से थोड़ी राहत

CG Weather Update : तापमान लुढक़ा, आने लगीं ठंडी हवाएं, उमस से थोड़ी राहत

भिलाई। CG Weather Update : तापमान में आई एक डिग्री की गिरावट के बाद शुक्रवार को पारा 32.6 दर्ज हुआ। बहुत तेज धूप नहीं रही। शाम को मौसम खुशनुमा हो गया, जिससे तेज उमस से थोड़ी राहत मिली। रात के गुजरने के साथ ही अब हल्की ठंडक महसूस हो रही है। न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री तक फिलहाल गिर रहा है, जिसमें अब और भी तेजी से गिरावट दर्ज होगी।

यह भी पढ़ें : सरखेड़ा में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या.. दहशत में लोग

पश्चिमी विक्षोभ के गुजर जाने के कारण वातावरण में नमी की मात्रा में कमी हो रही है। अब दिन छोटा और रात लंबी होती चली जाएगी। इसके बाद नवंबर में उत्तरी हवाओं का प्रदेश में आगमन शुरू हो जाएगा। इस साल अच्छी ठंड पडऩे का अनुमान लगाया जा रहा है। बहरहाल, अभी मौसम साफ बना हुआ है। बीच-बीच में कुछ देर के लिए बदली भी छा रही है, जिससे उमस में थोड़ी गिरावट आई है।

यह भी पढ़ें : CG Election 2023 : जोगी कांग्रेस ने जारी की 16 प्रत्याशियों की सूची... कोंडागांव में आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष को बनाया उम्मीदवार