दुर्ग

राहुल की सभा में जाने वाले कांग्रेसी चौपहिया वाहनों में झंडे नहीं लगा पाएंगे क्यों, पढ़ें खबर

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की 22 अक्टूबर को राजधानी में सभा होगी। कार्यकर्ताओं की राजधानी रवानगी के दौरान इस बार वाहनों में झंडे, बैनर और पोस्टर जैसे तामझाम नजर नहीं आएंगे।

2 min read
Oct 21, 2018
राहुल की सभा में जाने वाले कांग्रेसी चौपहिया वाहनों में झंडे नहीं लगा पाएंगे क्यों, पढ़ें खबर

दुर्ग. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की 22 अक्टूबर को राजधानी में सभा होगी। इसमें जिले के 15 हजार कार्यकर्ता भी शामिल होंगे, लेकिन कार्यकर्ताओं की राजधानी रवानगी के दौरान इस बार वाहनों में झंडे, बैनर और पोस्टर जैसे तामझाम नजर नहीं आएंगे। चुनाव आचार संहिता के कारण ऐसे तामझाम वाले वाहनों के जब्त कर लिए जाने का खतरा है, इसलिए कार्यकर्ता सादगी के साथ रवाना होंगे।

चुनाव आचार संहिता में दोपहिया वाहनों में झंडे लगाने की छूट

ये भी पढ़ें

टिकट कटने से ज्यादा आश्चर्य पैनल में नाम नहीं होने वाले को प्रत्याशी बनाने पर, नए नामों को लेकर बगावत

एआइसीसी के प्रशासनिक महामंत्री मोतीलाल वोरा, पीसीसी अध्यक्ष भूपेश बघेल व सांसद ताम्रध्वज साहू ने रविवार को कांग्रेस भवन में दुर्ग शहर व ग्रामीण के कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर इस संबंध में निर्देश दिए। नेताओं ने बताया कि सभा में प्रदेशभर के कम से कम एक लाख कार्यकर्ता इक_ा होंगे। सभी अपने साधनों से सभा स्थल पर पहुंचेंगे। चुनाव आचार संहिता में दोपहिया वाहनों में झंडे लगाने की छूट है। इसलिए इस कमी को पूरा करने चौपहिया के बजाए दोपहिया वाहनों पर जोर दिया गया।

चुनावी अभियान का पूरा दारोमदार बूथलेबल के कार्यकर्ताओं पर

बैठक में विधायक अरुण वोरा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष तुलसी साहू, शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष आरएन वर्मा, पूर्व विधायक प्रतिमा चंद्राकर, पूर्व महापौर शंकरलाल ताम्रकार, भंवरलाल जैन, लक्ष्मण चंद्राकर, दीपक दुबे सहित दुर्ग शहर व ग्रामीण के कार्यकर्ता मौजूद थे। नेता बैठक में ब्लॉक अध्यक्षों को हर बूथ से कम से कम 10 कार्यकर्ताओं को ले जाने का लक्ष्य दिया। नेताओं ने बताया कि चुनावी अभियान का पूरा दारोमदार बूथलेबल के कार्यकर्ताओं पर होता है, इसलिए उन्हें सभा में जरूर ले जाना चाहिए।

भीड़ लाए, उन्हें मिले पार्षद की टिकट
बैठक में कार्यकर्ताओं को लाने के बजाए अकेले आने की नेताओं की प्रवृत्ति पर सांसद ताम्रध्वज साहू खफा नजर आए। उन्होंने जिला अध्यक्षों को कहा कि भीड़ लाने वालों की सूची बनाई जाए और भविष्य में नगर निगम के चुनाव में इसी आधार पर टिकट दिया जाए। उन्होंने ग्रामीण में भी इसी तरह प्राथमिकता तय करने की बात कही।

उठेंगे आदिवासी व महिलाओं के भी मुद्दे
बैठक में पीसीसी अध्यक्ष ने बताया कि सोमवार को राहुल की सभा किसानों के मुद्दों पर केंद्रित रहेगा। इसके बाद जल्द ही और भी बड़ी सभाएं की जाएंगी, जिनमें आदिवासी, महिलाओं और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर बात की जाएगी।

जल्द घोषित होगी कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची

कांग्रेस भवन में कार्यकर्ताओं की बैठक लेने के बाद एआइसीसी के प्रशासनिक महासचिव मोतीलाल वोरा ने पत्रकारों से भी संक्षिप्त बातचीत की। उन्होंने कहा कि काग्रेस प्रत्याशियों की सूची जल्द घोषित की जाएगी। सोमवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की रायपुर में सभा है। उसके बाद जल्द सूची घोषित होगी। वोरा ने कहा कि केंद्र सरकार की जुमलों और राज्य सरकार की नीतियों व बेरोजगारी से जनता त्रस्त है। जनता दोनों सरकारों को बदलने का मन बना चुकी है। इन्हीं मुद्दों पर चुनाव लड़ा जाएगा।

ये भी पढ़ें

बीजेपी की सूची जारी होने के बाद दुर्ग जिले के दो विधानसभा क्षेत्र सबसे ज्यादा चर्चा में
Published on:
21 Oct 2018 09:59 pm
Also Read
View All