दुर्ग

कांग्रेस नेत्री ने बेटी के नाम पर किया ब्लेकमेलिंग, 5 लाख नहीं दिए तो लिखा दी रिपोर्ट, कांफ्रेंस में वीडियो का खुलासा

कांग्रेस नेत्री से गाली गलौच करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में आरोपी बने जिला कांग्रेस कमेटी के संयुक्त सचिव रज्जन अकील खान ने गुरमीत धनई पर ब्लेकमेलिंग करने का आरोप लगाया है।
2 min read
Sep 05, 2018
Durg patrika
कांग्रेस नेत्री ने बेटी के नाम पर पहले किया ब्लेकमेलिंग, 5 लाख नहीं देने पर लिखा दी रिपोर्ट

दुर्ग@Patrika. कांग्रेस नेत्री से गाली गलौच करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में आरोपी बने जिला कांग्रेस कमेटी के संयुक्त सचिव रज्जन अकील खान ने गुरमीत धनई पर ब्लेकमेलिंग करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बुधवार को पत्रकार वार्ता में पांच लाख मांगने का वीडियो बतौर प्रमाण के रूप में सार्वजनिक किया। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस नेत्री की शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने रज्जन के खिलाफ मंगलवार को एफआईआर किया है।

शिकायत में आरोप लगाया था कि वह उसकी बेटी को परेशान करता था
उन्होंने पत्रकारवार्ता में कहा है कि गुरमीत धनई ने उसके खिलाफ सुपेला थाना में शिकायत की थी। शिकायत में आरोप लगाया था कि वह उसकी बेटी को परेशान करता था। जिसके आधार पर पुलिस ने उसके खिलाफ एफआईआर किया। इसी रिपोर्ट को आधार बनाकर गुरमीत पांच लाख की डिमांड कर रही है। वह रुपए के लिए लगातार परेशान कर रही है। उन्होंने उनके और धनई के बीच हुई उस मीटिंग का वीडियो भी सार्वजनिक किया जिसमें दोनों के बीच डिमांड व रुपए के एवज में चेक देने का जिक्र है। रज्जन ने एक सवाल के जवाब में कहा कि वह गुरमीत धनई से प्रताडि़त है। पार्टी में अपना पक्ष रखने के बाद वह साक्ष्य के रूप में बातचीत को रिकार्डिंग किया है। इसके बाद उसने गुरमीत धनई की शिकायत भी की। जिस पर अब तक कार्रवाई नहीं हुई है।

गैंगस्टर से कोई संबंध नहीं
सवाल के जवाब में रज्जन खान ने बताया कि कांग्रेस भवन में वह टिकट की दावेदारी करने के लिए पहुंचा था। इस दौरान दोनों के बीच लगभग १०० मीटर से अधिक की दूरी थी। दोनों के बीच कोई बातचीत भी नहीं हुई। बल्कि गुरमीत उसे कोष रही थी। रज्जन का कहना है कि उसका गैंगस्टर से किसी तरह का नाता नहीं है। @Patrika

Published on:
05 Sept 2018 10:20 pm