दुर्ग

CG Road Accident: तीजा मनाने ननिहाल जा रही बच्ची की मौत, घर में पसरा मातम…

CG Road Accident: टैंकर चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बच्चों के मामा केवल साहू की मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, जिससे बच्ची दुर्गेश्वरी साहू के मामा, मां एवं भाई दूर जा गिरे, वहीं बच्ची दुर्गेश्वरी साहू की टैंकर की चपेट में आने से गंभीर चोट आई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 6 Sep 2024, 3:05 PM IST
CG Accident News, Accident, Raipur news

CG Road Accident: जिले में आज सुबह दो बड़े सड़क हादसे हुए। पहली घटना में तीजा मनाने मां के साथ ननिहाल जा रही सात साल की मासूम बच्ची की टैंकर के चपेट में आने से मौत हो गई, वहीं दूसरी घटना में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई. दोनों ही मामलों में पुलिस अपनी जांच में जुटी है।

पहली घटना पदमनाभपुर थाना क्षेत्र की है, जहां तीज पर्व मनाने अपनी मां, भाई और मामा के साथ ननिहाल कोलिहापुरी जा रही सात वर्षीय बच्ची की पानी टैंकर की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई।

टैंकर चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बच्चों के मामा केवल साहू की मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, जिससे बच्ची दुर्गेश्वरी साहू के मामा, मां एवं भाई दूर जा गिरे, वहीं बच्ची दुर्गेश्वरी साहू की टैंकर की चपेट में आने से गंभीर चोट आई।

मौके पर पहुंची पद्मनाभपुर पुलिस बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल ले जा रही थी, रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया. घटना के बाद आरोपी टैंकर चालक टैंकर छोड़कर फरार हो गया. टैंकर सिद्धार्थ कंस्ट्रक्शन कंपनी, दुर्ग की है. पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

वहीं दूसरी घटना दुर्ग के ही अंडा की है, जहां अटल चौक के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। यह घटना सुबह करीबन 8 बजे की बताई जा रही है, जिसमें मामला दर्ज पर अंडा थाना पुलिस जांच में जुट गई है।

Updated on:
6 Sep 2024, 3:05 PM IST
Published on: