8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Teej में बहन नहीं… घर आई 2 भाइयों की लाश, परिवार में छाया मातम

CG Road accident: गरियाबंद में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो भाइयों की मौत हो गई। दोनों भाई तीज ( Teej ) मनाने बहन को लाने जा रहे थे। लेकिन कुदरत को कुछ और ही मंजूर थी...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजनंदगांव

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 4 Sep 2024, 6:23 PM IST

cg road accident

Hartalika Teej: छत्तीसगढ़ में तीजा पर्व के मौके पर एक दुखद खबर सामने आई है। बहन को लेने जा रहे दो भाइयों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। तीज पर्व ( Teej ) 6 सितंबर को मनाया जाएगा। इससे पहले ही बहनों को लाने का सिलसिला शुरू हो जाता है। लेकिन राजनांदगांव के एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

Teej में बहन के घर पहुंचने से पहले हो गई अनहोनी

Hartalika Teej: बहन की जगह दो भाइयों की लाश घर पहुंची। जिसे देखकर परिवार वालों में मातम छा गया। बताया कि गया कि दयालु ध्रुव और गजेंद्र धुव दोनों बाइक पर बहन को लाने निकले थे। लेकिन बहन के घर पहुंचने से पहले अनहोनी ( CG Road accident ) हो गई। दयालु ध्रुव और गजेंद्र धुव बाइक पर सवार होकर देवभोग से गरियाबंद की ओर आ रहे थे।

यह भी पढ़ें: Hartalika Teej 2024 Best Wishes: हरियाली तीज के पर्व पर अपने साथियों को भेजें ये खूबसूरत बधाई संदेश, पाएं मां पार्वती का आशीर्वाद

इस दौरान कोड़ोहरदी मोड़ पर अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों भाईयों को गंभीर चोट लगने से घटना स्थल पर ही मौत हो गई। इधर आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया। जब राहगीरों ने दोनों की लाश सड़क पर देखी तो पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद पुलिस शव बरामद कर मामले की जांच की।

CG Road accident: इधर ट्रेक्टर की टक्कर से दो युवकों की मौत

इधर, राजनांदगांव में नागपुर रोड पर रांग साइड चल रहे ट्रेलर चालक ने बाइक सवार दो युवक कोहका ढाबा निवासी मनीष यादव पिता मंगलू यादव (23), राकेश यादव पिता फेरहा राम यादव (21) को टक्कर मार दी। (CG Road accident ) दोनाें युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रेलर चालक फरार है। पुलिस पता तलाशी में जुटी है।

और भी हैं संबंधित खबरें..

छत्तीसगढ़ के यूट्यूबर की मौत, वीडियो बनाते वक्त हुआ हादसे का शिकार

कोरबा में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां 24 वर्षीय यूट्यूबर मोहनीश कर्ष की तेज रफ्तार स्पोर्ट्स बाइक बेकाबू होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि यूट्यूबर का एक साथी घायल हो गया है। घायल का अस्पताल में इलाज जारी है। यहां पढ़ें पूरी खबर..

मौत का LIVE VIDEO: कोरबा में कार ने 5 लोगों को कुचल डाला, खून से सनी सड़क देख दहल गया दिल

कोरबा शहर के भीड़भाड़ वाले निहारिका इलाके में तेज रफ्तार कार ने पांच लोगों को टक्कर मार दिया। इसमें दो युवकों की मौत हो गई। तीन युवक घायल हो गए। पुलिस ने घेराबंदी कर चालक को पकड़ लिया है। यहां पढ़ें पूरी खबर…